Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

irctc pashupatinath darshan tour

आईआरसीटीसी कराएगी पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा: भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से नेपाल

आईआरसीटीसी 12 जून से इंदौर से पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा आयोजित करेगी। यात्रियों को आधुनिक भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन मिलेगी। यात्रा में प्रमुख धार्मिक स्थानों का दर्शन कराया जाएगा।


आईआरसीटीसी कराएगी पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से नेपाल

Train News |

भोपाल। मध्यप्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी, सर्वसुविधायुक्त आधुनिक भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के जरिए नेपाल पशुपतिनाथ का दर्शन कराएगी। ये ट्रेन 12 जून को इंदौर से पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन के लिए रवाना होगी। रास्ते में रानी कमलापति एवं इटारसी हाल्ट लेकर ट्रेन जाएगी। इय ट्रेन से इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना के यात्री शामिल हो सकेंगे। 09 रात/10 दिन की धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को नेपाल के प्रमुख दर्शनीय एवं धार्मिक स्थलों जैसे चितवन राष्ट्र्रीय उद्यान, पोखरा एवं काठमांडू का भ्रमण कराया जाएगा। 

कंपनी के प्रबंधक शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति थर्ड एसी 62,710, सेकंड एसी में 76,550 रुपए और सुपीरियर श्रेणी में 90,400 रुपए किराया लगेगा। इसमें रेल रेस्टोरेंट में खानपान के अलावा होटल में रहने, टूर एस्कॉर्ट की सुविधा, यात्रा बीमा आदि सुविधाएं शामिल है। इच्छुक यात्री इस यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से कर सकते हैं।

इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेलवे के आठ स्टेशन संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गुना, हरदा, नर्मदापुरम एवं बीना मेमू शेड जल्द ही सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे। रेलवे यहां 1.7 मेगावाट का ऊर्जा संयंत्र लगा रही है, जिसका कार्य प्रगति पर है। इससे सालाना लाखों की बिजली बचत हो सकेगी। 

पमरे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल मंडल नवकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने निरंतर प्रयासरत है। मंडल ने सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिला है, बल्कि रेलवे को राजस्व बचत का भी लाभ प्राप्त हुआ है। बता दें कि डीआरएम पंकज त्यागी एवं वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर सामान्य संजय मनोरिया के निर्देश पर सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। 

सोलर प्लांटों से 833 लाख की बिजली बचत

उन्होंने बताया कि भोपाल मंडल के अंतर्गत 71 स्थानों रेस्ट हॉउस, बीना रेलवे हास्पिटल, आरपीएफ बैरक, रनिंग रूम भोपाल एवं इटारसी इत्यादि पर लगभग 816 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगा चुके हैं। इनसे प्रतिमाह लगभग 97,000 यूनिट बिजली उत्पन्न हो रही है, जिससे लगभग 8.73 लाख रूपये मासिक की बचत हो रही है। इसी तरह सात स्थानों भोपाल, इटारसी, सांची रेलवे स्टेशन, डीआरएम कार्यालय, विधुत इलेक्ट्रिक शेड एवं डीजल लोको शेड इटारसी तथा इटारसी स्कूल पर कुल 1.69 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र मोड पर पहले से सही संचालित हैं। इनसे प्रतिवर्ष लगभग 24 लाख यूनिट्स बिजली उत्पादन हो रहा है। इससे मंडल को सालाना लगभग 223 लाख रुपए बिजली बचत हो रही है।

13 लाख यूनिट सालाना होगा बिजली उत्पादन

भोपाल मंडल ने 8 स्थानों पर नवकरणीय ऊर्जा में बड़ा कदम उठाते हुए संत हिरदाराम नगर, विदिशा, शाजापुर, गुना, हरदा, व्यावरा राजगढ़, नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन एवं बीना मेमू शेड में 1.07 मेगावाट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट रेस्को मोड पर लगाया जा रहा है। वर्तमान में यह कार्य प्रगति पर है। इसकी लागत 4.5 करोड़ है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख यूनिट्स विद्युत उत्पादन की संभावना है। इन संयंत्रों का संचालन फर्मद्वारा 25 वर्षों के लिए किया जाएगा तथा रेलवे द्वारा उत्पादित यूनिट्स का भुगतान किया जाएगा।

Related to this topic: