Breaking News
  • मानहानि केस: राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में हुई पेशी, 9 मार्च को अगली सुनवाई
  • असम में गृह मंत्री अमित शाहः भारत-बांग्लादेश सीमा पर वाइब्रेंट विलेज 2.0 लॉन्च
  • नई दिल्ली: AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, हिरासत में लिए गए कुछ कार्यकर्ता
  • शिवाजी जयंती पर हंगामा: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, हैदराबाद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद
  • मैहर में पुतला दहन के रोकने के दौरान ट्रैफिक थाना प्रभारी झुलसे, ICU में भर्ती
  • AI कंटेंट पर ‘लेबल’ अनिवार्य: 3 घंटे में हटाना होगा डीपफेक, आज से नियम लागू

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

होली स्पेशल ट्रेनें शुरू

त्योहार पर रेल यात्रियों को राहतः इटारसी, कमलापति होकर गुजरेगी 3 होली स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने होली त्योहार पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के बढ़ते ही बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के इटारसी से रानी कमलापति होकर 3 होली स्पेशल ट्रेने गुजरेगी।


त्योहार पर रेल यात्रियों को राहतः इटारसी कमलापति होकर गुजरेगी 3 होली स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train |

भोपाल। भारतीय रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। ये स्पेशल ट्रेन एलटीटी-बनारस, पुणे-गोरखपुर एवं सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के बीच चलेगी। इन तीनों ट्रेनों के लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है। ये सभी ट्रेनें इटारसी, रानी कमलापति, बीना होकर चलेगी। 


पश्चिम मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि इन ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी और काउंटरों से आरक्षण शुरू हो चुका है। यात्री इस सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।


ये हैं ट्रेनों का विवरण 

- ट्रेन 01073 एलटीटी से 25 -26 फरवरी, 04 - 05 मार्च को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्य रात्रि 01.10 बजे बनारस पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। वापसी में 01074 बनारस से 27-28 फरवरी, 06 - 07 मार्च को सुबह 06.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 16.40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। इसमें कुल 22 कोच रहेंगे।

- ट्रेन 01415 रोजाना पुणे से 21 से 8 मार्च तक सुबह 06.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सायं 16.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।  01416 गोरखपुर से 22 फरवरी से 09 मार्च तक प्रतिदिन सायं 17.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.15 बजे पुणे पहुंचेगी। 

- ट्रेन संख्या 01079 सीएसएमटी से 21 फरवरी से 08 मार्च तक प्रतिदिन रात 22.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10.:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01080 गोरखपुर से 23 फरवरी से 10 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 14.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। 


इटारसी होकर वलसाड-दानापुर होली स्पेशल  

होली पर ट्रेन 09025/09026 वलसाड-दानापुर-वलसाड वीकली स्पेशल ट्रेन इटारसी होकर अपने गंतव्य को जाएगी। वलसाड से 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 08.40 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 20.00 बजे होकर अगले दिन दोपहर 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में 09026 दानापुर से 24 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 14.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 10.00 बजे पहुंचकर रात 21.30 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।

Related to this topic: