Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

IPL 2026: MP के 14 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, बिके ये 5 खिलाड़ी, जानें किस टीम ने खरीदा

IPL 2026: MP के 14 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, बिके ये 5 खिलाड़ी, जानें किस टीम ने खरीदा

IPL 2026 Mini auction: दुबई के अबू धाबी में टाटा आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। इसमें एमपी से 14 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन केवल 5 ही खिलाड़ी बिके।

ipl 2026 mp के 14 प्लेयर्स ने कराया रजिस्ट्रेशन बिके ये 5 खिलाड़ी जानें किस टीम ने खरीदा

भोपालः आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया। दुबई के अबू धाबी में मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ। इसमें मध्य प्रदेश के 14 प्लेयर बोली लगाने के लिए लिस्ट किए गए थे। हालांकि सिर्फ ५ खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई, बाकी प्लेयर अनसोल्ड रहे।


खरीदे गए 5 खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, अक्षत रघुवंशी, शिवांग कुमार और कुलदीप सेन हैं। इनमें से सबसे अधिक नजर इंदौर के व्यंकटेश अय्यर पर रही। पिछले बार वह 23.75 करोड़ रुपए में बिके थे। जानिए इस बार किसने खरीदा।


दरअसल, इंदौर के इस क्रिकेट प्लेयर को पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर ने 23.75 करोड़ में खरीदा था। हालांकि इस बार उनको इतनी कीमत नहीं मिली। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार उनको 7 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्हें आरसीबी ने खरीदा।

अशोकनगर के खिलाड़ी ने चौंकाया

एक तरफ मिनी ऑक्शन में जहां व्यंकटेश अय्यर पर नजरें थी। वहीं, इस बीच अशोकनगर के खिलाड़ी को भी खरीद लिया गया। इस खिलाड़ी को इसकी बेस कीमत से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। इस खिलाड़ी का नाम है अक्षत रघुवंशी। इनको लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा रकम यानी 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

एमपीएल में मचाया था धमाल

अशोकनगर से आने वाले इस बल्लेबाज ने एमपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। इंदौर पिंक पैंथर्स की ओर से खेलते हुए 4 मैचों में 239 रन बनाए। इतना ही नहीं अक्षत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में रहे जिन्होंने टूर्नामेंट में शतक लगाया हो। पिछली नीलामी में उन पर बोली नहीं लगी थी। इस बार उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखा गया था।

इसके अलावा मंगेश यादव को आरसीबी ने 5 करोड़ 20 लाख रुपए की राशि में खरीदा है। वहीं, रीवा जिले के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। ऑलराउंडर शिवांग कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में खरीदा है।

इन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

एमपी के कुछ खिलाड़ी है जिनको रिटेन किया गया है। इनमें शामिल हैं- रजत पाटीदार को आरसीबी ने 11 करोड़ में रिटेन किया।

-आवेश को लखनऊ की टीम ने 9 करोड़ 75 लाख रुपए में रिटेन किया।

- सिवनी के ऑलराउंडर खिलाड़ी अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ 30 लाख में रिटेन किया।

-अनिकेत को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपए में रिटेन किया।

-माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख के बेस प्राइस पर रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में इतनी ही प्राइस पर खरीदा था।

एमपी से ये खिलाड़ी है मिनी ऑक्शन में शामिल

आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जहां दो खिलाड़ियों को खरीद लिया गया है। इसके अलावा भी 12 अन्य खिलाड़ी है जो इस ऑक्शन में शामिल हैं। इनमें कुमार कार्तिकेय, कुलदीप सेन,कुलवंत खेजरोलिया,अभिषेक पाठक,ऋषभ चौहान,मंगेश यादव,ऋतिक टाडा,सागर सोलंकी,सौम्य पांडे,शिवांग कुमार,शिवम शुक्ला हैं। इनमें से कुछ पिछले साल खरीदे गए थे। लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, कुछ खिलाड़ी रिटेन कर लिए गए हैं।

बता दें कि आईपीएल की 10 टीमों के पास 237.55 करोड़ रुपए का पर्स है। निलामी में करीब 350 प्लेयर्स उतरेंगे। हालांकि इसमें से केवल 77 ही बिकेंगे। इसकी वजह है कि टीम के पास इतनी खाली जगह नहीं है जितने खिलाड़ी बिकने के लिए आए हैं। 40 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए है, वहीं 227 प्लेयर्स की बेस प्राइस सबसे कम 30 लाख रुपए है।

Related to this topic: