Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

cattle smuggler Mufid arrested

Nawabganj Police: मुठभेड़ में घायल हुआ अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुफीद गिरफ्तार

नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गौ-तस्करी के आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया।


nawabganj police मुठभेड़ में घायल हुआ अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुफीद गिरफ्तार

Nawabganj Police: मुठभेड़ में घायल हुआ अंतर्जनपदीय गौ-तस्कर मुफीद गिरफ्तार |

गोण्डा: नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गौ-तस्करी के आरोपी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोचकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह चेकिंग के दौरान 10 बैलों से भरी एक डीसीएम पकड़ी गई थी। इस दौरान मुफीद का साथी अयाज गिरफ्तार हो गया, जबकि मुफीद फरार हो गया था। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर गठित पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम उसकी तलाश में जुटी थी।

मुफीद ने पुलिस पर फायरिंग

बीते मंगलवार रात करीब 11:40 बजे नगवा मोड़ से कर्बला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि मुफीद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल होकर पकड़ा गया। 

आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज

एसपी ने बताया कि मुफीद के खिलाफ गौ-तस्करी, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि पशुओं की खरीद-फरोख्त और सप्लाई का गिरोह किन जिलों तक फैला हुआ है।