BJP president Nitin nabin visit Indore MP

Nitin Nabin in indore: इंदौर में 30 हजार परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, नितिन नवीन के दौरे पर बड़ा कार्यक्रम

इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत करीब 30 हजार लोगों को मुफ्त रजिस्ट्री मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नितिन नवीन का स्वागत किया। जानिए योजना में स्टाम्प और पंजीयन शुल्क पर क्या राहत मिलेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Nitin Nabin in indore: इंदौर में 30 हजार परिवारों को मुफ्त रजिस्ट्री, नितिन नवीन के दौरे पर बड़ा कार्यक्रम

BJP President Nitin Nabin MP Indore Tour

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्वामित्व योजना के तहत करीब 30 हजार लोगों को संपत्ति से जुड़े कानूनी अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन मध्य प्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। वहां से निकलने के बाद रोड शो किया जा रहा है।

स्वामित्व योजना के कार्यक्रम में क्या होगा

नितीन नबीन इंदौर में स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख यानी रजिस्ट्री वितरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इस पहल से इंदौर और आसपास के इलाकों के लगभग 30 हजार लाभार्थियों को उनकी जमीन और मकान से जुड़े अधिकारों का आधिकारिक दस्तावेज मिलने का रास्ता साफ होगा।

इस योजना के तहत ग्रामीण आबादी वाली जमीन का ड्रेन तकनीक से सर्वे कराया गया। सर्वे के आधार पर संपत्तियों और उनमें रहने वाले लोगों के अधिकारों का रिकॉर्ड तैयार किया गया है। अब पात्र लोगों को इसी रिकॉर्ड के आधार पर पंजीकृत दस्तावेज दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

नितीन नबीन के इंदौर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर भी मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं ने अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

नितीन नबीन के दौरे को लेकर शहर में तैयारियाँ देखने को मिलीं। प्रमुख चौक चौराहों को पार्टी के झंडों और भगवा पट्टियों से सजाया गया है। आयोजन को लेकर शहर के कई हिस्सों में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा

स्वामित्व योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने पंजीयन प्रक्रिया में बड़ी राहत दी है। इन लोगों से स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस खर्च को राज्य सरकार खुद वहन करेगी। इंदौर और आसपास के करीब 30 हजार लोगों को इसी व्यवस्था के तहत मुफ्त रजिस्ट्री मिलने वाली है। मध्य प्रदेश में अब तक 68.11 लाख अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं। इनमें 48.32 लाख अभिलेख व्यक्तिगत संपत्तियों से जुड़े हैं। योजना का उद्देश्य संपत्ति धारकों के अधिकारों को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज कर उन्हें कानूनी आधार देना है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026