Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

इंदौर-रीवा बस में भीषण आग: ट्रक ड्राइवर की बहादुरी ने बचाई 50 यात्रियों की जान

इंदौर-रीवा बस में भीषण आग: ट्रक ड्राइवर की बहादुरी ने बचाई 50 यात्रियों की जान

इंदौर-रीवा बस में भीषण आग ट्रक ड्राइवर की बहादुरी ने बचाई 50 यात्रियों की जान

रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. इंदौर से रीवा जा रही जय भवानी ट्रेवल्स की बस में अचानक आग लग गई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे, लेकिन एक ट्रक चालक की सतर्कता और ढाबा स्टाफ की मदद ने बड़ी दुर्घटना टाल दी

टायर फटने से भड़की आग

जानकारी के अनुसार, बस का एक टायर फट गया और उसमें आग लग गई। आग मिनटों में फैलती गई और डीजल सड़क पर गिरने के कारण आसपास भी आग फैलने लगी। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने लगे।

ट्रक ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी

पीछे चल रहे ट्रक चालक ने तुरंत बस में लगी आग को देखा और चालक को रोकने की कोशिश की। जब बस नहीं रुकी, तो ट्रक को आगे लगाकर उसे जबरन रुकवाया गया। इस साहसिक कदम से यात्रियों की जान सुरक्षित रही।

ढाबा स्टाफ और ने संभाली स्थिति

ढाबा संचालक बंटी खालसा और उनके कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस स्टाफ की मदद से सभी यात्रियों को बचाया गया. इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।