Breaking News
  • जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 47 के घर पर बुलडोजर चला
  • नोएडा की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, कई ब्लास्ट हुए: शोरूम और 7 दुकानें जलकर राख
  • हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हनुमान-चालीसा पाठ हुआ, मां वाग्देवी की पूजा हुई
  • एमपी में हर पाठ्यक्रम में शहीद की पत्नी और बच्चों के लिए एक सीट आरक्षित रहेगी
  • बंगाल के आसनसोल में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी
  • ISIS के नंबर-2 कमांडर की अमेरिकी ऑपरेशन में मौत, अफ्रीका में छिपा था
  • नीदरलैंड में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत बड़े सपने देख रहा

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

Drunk Policeman Hits 2 Constables in Indore

इंदौर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दो आरक्षकों को मारी टक्कर

इंदौर में तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को टक्कर मार दी। आरोपी चालक भी पुलिसकर्मी निकला, जो नशे में था। हादसे का VIDEO सामने आया।


इंदौर में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने दो आरक्षकों को मारी टक्कर

मध्य प्रदेश के इंदौर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को भी झकझोर दिया। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षकों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का CCTV VIDEO सामने आया है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी हवा में उछलकर दूर गिरते दिखाई दे रहे हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार चलाने वाला भी पुलिस विभाग का ही कर्मचारी निकला। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी विजय चौहान नशे की हालत में कार चला रहा था। हादसे में एक आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक आरक्षक प्रमोद त्यागी और भूरालाल जामले की रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक गश्त ड्यूटी लगी थी। दोनों बिजलपुर बीट क्षेत्र में दुर्गानगर एबी रोड के पास बाइक के साथ खड़े थे।इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आई और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पुलिसकर्मी कई फीट दूर जा गिरे। घटना देर रात की बताई जा रही है।

VIDEO में दिखा टक्कर का खौफनाक मंजर

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आरक्षक बाइक पर बैठा है जबकि दूसरा उसके पास खड़ा है। तभी अचानक तेज रफ्तार कार आती है और दोनों को टक्कर मार देती है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को संभाला।

एक आरक्षक की हालत गंभीर

हादसे में आरक्षक भूरालाल जामले को पेट, सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे आरक्षक प्रमोद त्यागी के पैरों में चोट आई है।दोनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आरोपी चालक भी पुलिसकर्मी

पुलिस जांच में सामने आया कि कार चला रहा विजय चौहान डीआरपी लाइन में पदस्थ पुलिसकर्मी है। प्रारंभिक जांच में उसके नशे में होने की बात सामने आई है। घटना के बाद उसे मौके से पकड़ लिया गया।इस मामले ने पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन और जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related to this topic: