Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Indore IT Firms Export Over ₹4,000 Crore, TCS Lead

इंदौर की IT कंपनियों का बड़ा रिकॉर्ड: 4 हजार करोड़ से ज्यादा का एक्सपोर्ट, TCS सबसे आगे

इंदौर की आईटी कंपनियों ने 2025 में 4326 करोड़ से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया। सुपर कॉरिडोर SEZ में TCS, Infosys और Impetus का बड़ा योगदान।


इंदौर की it कंपनियों का बड़ा रिकॉर्ड 4 हजार करोड़ से ज्यादा का एक्सपोर्ट tcs सबसे आगे

मध्य प्रदेश के इंदौर से आईटी सेक्टर के लिए अच्छी खबर सामने आई है। शहर की आईटी कंपनियों ने बीते साल विदेशों में कारोबार कर 4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का एक्सपोर्ट किया है। यह आंकड़ा न सिर्फ इंदौर के बढ़ते आईटी सेक्टर को दिखाता है बल्कि विदेशी मुद्रा कमाने में भी शहर की भूमिका मजबूत होती नजर आ रही है.खास बात यह है कि सुपर कॉरिडोर और क्रिस्टल आईटी पार्क स्थित स्पेशल इकॉनामिकल जोन (SEZ) की कंपनियों ने यह कारोबार किया। इनमें सबसे बड़ा योगदान टीसीएस का रहा।

4326 करोड़ से ज्यादा का आईटी एक्सपोर्ट

इंदौर में मौजूद आईटी कंपनियों के SEZ से 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक कुल 4326.16 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट कारोबार दर्ज किया गया.यह आंकड़ा स्पेशल इकॉनामिकल ज़ोन इंदौर कार्यालय के अनुसार सामने आया है.शहर के दो प्रमुख आईटी हब  क्रिस्टल आईटी पार्क और सुपर कॉरिडोर स्थित SEZ  इस एक्सपोर्ट का केंद्र रहे। आईटी कंपनियों के एक्सपोर्ट में सबसे बड़ा हिस्सा Tata Consultancy Services का रहा, TCS: 1864.39 करोड़ रुपए, Infosys: 953.22 करोड़ रुपए, Impetus Technologies: 769.15 करोड़ रुपए, क्रिस्टल आईटी पार्क की अन्य कंपनियां: 635.27 करोड़ रुपए, Yash Technologies: 104.13 करोड़ रुपए, इन सभी कंपनियों के कारोबार को मिलाकर कुल एक्सपोर्ट 4326 करोड़ रुपए से ज्यादा दर्ज किया गया।

2024 के मुकाबले बढ़ा एक्सपोर्ट

आईटी सेक्टर के लिए राहत की बात यह है कि साल 2025 में एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी दर्ज की गई,साल 2024 की तुलना में 264.82 करोड़ रुपए ज्यादा का एक्सपोर्ट हुआ है। यानी करीब 6.5 प्रतिशत की वृद्धि,पिछले साल कंपनियों का एक्सपोर्ट कुछ इस तरह रहा था,क्रिस्टल आईटी पार्क कंपनियां: 595.51 करोड़, Impetus: 713.97 करोड़, Infosys: 797.7 करोड़, TCS: 1860.7 करोड़, Yash Technologies: 93.46 करोड़, इस बार लगभग सभी प्रमुख कंपनियों ने अपने एक्सपोर्ट कारोबार में बढ़ोतरी दर्ज की है।

इंदौर को IT हब बनाने में क्रिस्टल IT पार्क की भूमिका

शहर को आईटी हब बनाने में क्रिस्टल आईटी पार्क की बड़ी भूमिका मानी जाती है,इसे मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने विकसित किया है। यह भंवरकुआं इलाके में स्थित है और यहां कई आईटी कंपनियां संचालित होती हैं,यहां से इंदौर एयरपोर्ट की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, जबकि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड लगभग 5 किलोमीटर दूर हैं। पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस इस आईटी पार्क में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां काम कर रही हैं।