Breaking News
  • MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • राजस्थान में अप्रैल में सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी: देश के 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
  • 'जहरीले सांप' बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
  • सोना 1 हजार गिरकर 1.51 लाख पर आया, चांदी की कीमत 9 हजार कम होकर 2.35 लाख हुई
  • असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में वोटिंग

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

इंदौर में BR Goyal Infra पर इनकम टैक्स की दबिश, ऑफिस और घर खंगाले

इंदौर में BR Goyal Infra पर इनकम टैक्स की दबिश, ऑफिस और घर खंगाले

इंदौर में इनकम टैक्स का छापा, दस्तावेज व डिजिटल डेटा की जांच में एक बड़े अधिकारी और दलालों के लेनदेन के सबूत मिले।


इंदौर में br goyal infra पर इनकम टैक्स की दबिश ऑफिस और घर खंगाले

इंदौर। शुक्रवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग की टीमें शहर की जानी-मानी निर्माण कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर पहुंच गईं । शहर के सपना–संगीता रोड स्थित कंपनी कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के आवास पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की गई ।

दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड पर खास नजर

सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के दौरान इनकम टैक्स की टीमें कंपनी से जुड़े कागजी दस्तावेजों के साथ-साथ कंप्यूटर मोबाइल और अन्य डिजिटल डेटा की गहन जांच कर रही हैं. बताया जा रहा है जांच में एक बड़े अधिकारी और दलालों के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

1986 से सक्रिय है कंपनी

बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की पुरानी और स्थापित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में गिनी जाती है । कंपनी की शुरुआत 1986 में हुई थी. साल 2005 में यह प्राइवेट लिमिटेड बनी और बाद में इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी का दर्जा मिला ।

सड़क, पुल और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में काम

कंपनी सड़क और हाईवे निर्माण, पुलों, इमारतों के निर्माण के साथ-साथ रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) सप्लाई, टोल कलेक्शन और इंदौर के बीआरजी हिल व्यू जैसे आवासीय प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही है । इसके प्रोजेक्ट्स सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी फैले हुए हैं ।

क्यों शुरू हुई कार्रवाई?

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग को कंपनी के कामकाज, बड़े वित्तीय लेन-देन और संभावित टैक्स अनियमितताओं से जुड़ी कुछ सूचनाएं मिली थीं। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर शुक्रवार को यह सर्वे किया गया।

Related to this topic: