Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

इंदौर: हाईकोर्ट का DGP समेत तीन थाना प्रभारी को नोटिस जारी, जाने क्या था मामला

इंदौर: हाईकोर्ट का DGP समेत तीन थाना प्रभारी को नोटिस जारी, जाने क्या था मामला

इंदौर हाईकोर्ट का dgp समेत तीन थाना प्रभारी को नोटिस जारी जाने क्या था मामला

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खंडपीठ ने प्रदेश के डीजीपी सहित तीन थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई जीरो पर FIR दर्ज न करने से जुड़ी याचिका की सुनवाई के दौरान की गई है.

थाने की सीमा विवाद ने बढ़ाई टेंशन

याचिका में बताया गया है कि फरियादी को थाना सीमा विवाद के चलते बार-बार एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. इस वजह से उसकी शिकायत दर्ज नहीं हो पाई. थाने की सीमाओं को लेकर विजय नगर, राजेंद्र नगर और लसुड़िया थानों के बीच विवाद मौजूद है, जो शिकायतकर्ता के लिए बड़ी समस्या बन गई है।

हाईकोर्ट ने पूछा-क्यों FIR दर्ज नहीं की

इंदौर हाईकोर्ट ने डीजीपी और संबंधित तीन थाना प्रभारी से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है. कि क्यों FIR दर्ज नहीं की गई और इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। कोर्ट की यह कार्रवाई पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

ये थी दलील

शिकायतकर्ता का कहना है. कि थाना सीमा विवाद के चलते उसे परेशान होना पड़ता है और उसका मामला अनसुना रहता है। इसके चलते न्याय मिलने में बाधा आ रही है। अब कोर्ट से उम्मीद है कि यह विवाद जल्द सुलझेगा और फरियादी को न्याय मिलेगा।