Indore based Head constable lokayukta Probe

millionaire Head Constable: इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के 22 खाते खंगाले; आय से 575% अधिक संपत्ति मिली

लोकायुक्त जांच में इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के 22 बैंक खातों की पड़ताल हो रही है। करीब 13.07 करोड़ की संपत्तियों पर खर्च सामने आया। यह उनकी कमाई से 575 प्रतिशत अधिक है।

By : संजय चतुर्वेदी
millionaire Head Constable: इंदौर के हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान के 22 खाते खंगाले; आय से 575% अधिक संपत्ति मिली

Head constable Lokayukta Raid

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में तैनात आरक्षक चालक फिरोज खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। लोकायुक्त जांच में अब तक करीब 13.07 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों पर खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त के ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, यह रकम फिरोज खान की ज्ञात आय से 575 प्रतिशत ज्यादा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर तलाशी हुई थी। अब जांच का फोकस बैंक खातों, निवेश और सपत्तियों के दस्तावेजों पर है।

22 बैंक खातों की जानकारी मांगी

लोकायुक्त पुलिस ने अब तक 22 बैंक खातों का पता लगाया है। इनका ब्यौरा लेने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र लिखे गए हैं। 17 खातों में आखिरी बैलेंस के तौर पर कुल 10 लाख 6 हजार 382 रुपये मिले हैं। बाकी पांच खातों की जानकारी अभी आनी है। बैंकों को यह भी लिखा गया है कि इन खातों से पैसे निकालने पर रोक लगाई जाए।

शेयर, म्युचुअल फंड और गाडियों का हिसाब

जांच टीम शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में हुए निवेश का ब्योरा भी जुटा रही है। गाड़ियों की पड़ताल के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और दूसरे विभागों से रिकॉर्ड मांगे गए हैं। अब कार्रवाई इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आगे बढ़ेगी।

देवास में पुराने विवाद फिर चर्चा में

कार्रवाई के बाद देवास में फिरोज खान से जुड़े पुराने मामले भी लोग याद कर रहे हैं। 2019 में शक्ति नगर पहुंच मार्ग को निजी जेसीबी से खोदने पर तत्कालीन एसपी ने उन्हें नोटिस दिया था। 2024 में घर के पास सरकारी बाउंड्रीवाल तोड़ने की शिकायत पर नगर निगम ने प्रकरण दर्ज कराया था। आदर्श नगर में सरकारी रास्ता खोदने की शिकायत रहवासियों और पार्षद ने की थी।

इसी बीच एक कार्यक्रम में नाचते हुए नोट उड़ाने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार जांच में जमीन के सौदों और इनसे जुड़े दूसरे लोगों की भूमिका भी देखी जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026