Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

फ्लाइट में बिगड़ी एक साल के बच्चे की तबीयत, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट में बिगड़ी एक साल के बच्चे की तबीयत, इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में एक साल के बच्चे की तबीयत बिगड़ी । इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई. अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

फ्लाइट में बिगड़ी एक साल के बच्चे की तबीयत इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग

हवाई सफर के दौरान एक परिवार के लिए वह यात्रा ज़िंदगी की सबसे दर्दनाक याद बन गई । जयपुर से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सवार एक साल के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई । सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद विमान की इंदौर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई ।

जयपुर से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1240 मंगलवार शाम 5:30 बजे जयपुर से रवाना हुई थी । फ्लाइट को रात 8:10 बजे बेंगलुरु पहुंचना था । उड़ान के दौरान ही विमान में सवार एक साल के बच्चे को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी । स्थिति बिगड़ती देख फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को प्राथमिक उपचार देना शुरू किया ।


इंदौर एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी घोषित

जब बच्चे की हालत लगातार गंभीर होती गई तो पायलट ने शाम करीब 7:20 बजे इंदौर एयरपोर्ट से संपर्क किया । एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी और एयरपोर्ट पर तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर दी गई ।एयरोब्रिज पर पहले से ही डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैनात कर दी गई थी ।

लैंडिंग के बाद भी बचाई नहीं जा सकी जान

फ्लाइट में मौजूद डॉक्टर बच्चे को लगातार सीपीआर दे रहे थे । एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने भी बिना समय गंवाए सीपीआर जारी रखा और बच्चे को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे डॉल्फिन हॉस्पिटल रेफर किया गया. लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी ।

पहले से ठीक नहीं थी तबीयत

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार मृत बच्चे का नाम मोहम्मद अबरार था । उसकी उम्र एक साल थी. वह अपने पिता मोहम्मद अजलान मां फिरोजा और बड़े भाई के साथ जयपुर से बेंगलुरु अपने घर लौट रहा था ।परिजनों ने बताया कि फ्लाइट में बैठने से पहले ही बच्चे की तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी ।