Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

NSUI का बड़ा प्रदर्शन, अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में बवाल, अनियमितताओं को लेकर हंगामा

NSUI का बड़ा प्रदर्शन, अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में बवाल, अनियमितताओं को लेकर हंगामा

nsui का बड़ा प्रदर्शन अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में बवाल अनियमितताओं को लेकर हंगामा

मध्यप्रदेश। इंदौर में NSUI द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई हंगामा कर रहा है। एनएसयूआई के लोगों को पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करते हुए रोकने की कोशिश की जा रही है। अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के प्रशानिक संकुल के बाहर NSUI और पुलिस के बीच काफी बहस हुई।

NSUI का आरोप है कि, अहिल्याबाई विश्वविद्यालय में न तो समय पर परीक्षाएं हो रहीं हैं और न ही समय पर परिणाम जारी किए जा रहे हैं। कुल 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। एनएसयूआई के छात्र नेता और संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि, ये लोग कॉपियां चेक तक नहीं करते। यह मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। हम फर्जीवाड़े की लिस्ट बनाएं तो कॉपियां कम पड़ जाएंगी। हमने कई बार अपनी बात रखी लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हुई।

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में घुसने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं पुलिस ने जब रोका तो तीखी झड़प हो गई।

Related to this topic: