Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

महिला के घर आपत्तिजनक हालत में मिला ASI निलंबित, उसे पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला के घर आपत्तिजनक हालत में मिला ASI निलंबित, उसे पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

महिला के घर आपत्तिजनक हालत में मिला asi निलंबित उसे पीटने वालों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Indore ASI viral video : मध्यप्रदेश। इंदौर के ASI सुरेश बुनकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में कुछ महिलाएं बुनकर को पीटते हुए नजर आ रहीं हैं। विवाद का कारण सुरेश बुनकर का एक शादीशुदा महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पाया जाना था। पड़ोसियों और महिला के परिजनों ने ASI सुरेश बुनकर को आपत्तिजनक स्थिति में पाकर पीट दिया।

मोहल्ले वालों ने ASI सुरेश बुनकर को पहले पोल में बांधा फिर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, इंदौर के खजराना की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का पति से विवाद चल रहा था। बात थाने तक पहुंची और महिला सब इंस्पेक्टर सुरेश बुनकर के संपर्क में आ गई।

नशे कि हालत में गाली गलौज करने का आरोप :

पिछले दो माह से महिला के घर पर सुरेश का आना जाना बढ़ गया था। मुहल्ले वालों का आरोप है कि, वह नशे कि हालत में गाली गलौज भी करता था। गुरुवार सुबह 6 बजे मुहल्ले वालों ने उसे महिला के घर में पाया। वह कथित रूप से आपत्तिजनक हलालत में मिला।

ASI को पोल में बांध कर पीटा और कपड़े भी उतारने की कोशिश की

महिला के पति, परिजनों व महिलाओं ने ASI को पोल में बांध कर पीटा और कपड़े भी उतारने की कोशिश की। थाने में सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसे छुड़ा के थाने ले आई। रहवासियों का आरोप है कि, पुलिस ने उन्हें धमकाया कि सभी को थाने में बंद कर देंगे।

कुछ महिलाएं हिरासत में ली गई :

टीआई खजराना मनोज सेंधव के मुताबिक सुरेश बुनकर का महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह वह महिला के घर पहुंचा तो रहवासी और उसके पति ने विरोध किया। बुनकर पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुछ महिलाएं हिरासत में ली गई।