नए साल में इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात, माघ मेले में रुकेंगी 12 ट्रेनें, कई ट्रेनों की बढ़ी स्पी

नए साल में इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात, माघ मेले में रुकेंगी 12 ट्रेनें, कई ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

भारतीय रेलवे ने प्रयागराज माघ मेला को लेकर एमपी को बड़ सौगात दी है। भोपाल होकर जाने वाली 12 ट्रेनें रामबाग एवं झूसी में 15 फरवरी तक रूकेंगी।

By : स्वदेश डेस्क
नए साल में इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात, माघ मेले में रुकेंगी 12 ट्रेनें, कई ट्रेनों की बढ़ी स्पीड

भोपालः प्रयागराज में शुरू होने जा रहे माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल होकर जाने वाली 12 ट्रेनों का अलग- अलग तिथियों में 2 मिनट अतिरिक्त ठहराव प्रयागराज रामबाग एवं झूसी स्टेशन पर दिया है। ये ट्रेनें जनवरी एवं फरवरी 2026 के दौरान निर्धारित तिथियों में 02 मिनट अतिरिक्त ठहराव करेगी।

बता दें कि माघ मेला 2026 प्रयागराज संगम, उत्तर प्रदेश में एक जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह लगभग 44-45 दिनों का धार्मिक मेला है। इसमें श्रद्धालु पवित्र संगम गंगा, यमुना और सरस्वती में गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-पाठ करेंगे। प्रयागराज के रामबाग और झूसी स्टेशन पर स्टॉपेज से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

इन ट्रेनों में 11062/11061 जयनगर- एलटीटी, 20934/20933 दानापुर- उधना, 11034/11033 दरभंगा - पुणे,15559/15560 दरभंगा-अहमदाबाद, 20962/20961 बनारस-उधना, 11037/111038 पुणे- गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है।

नए साल में कई ट्रेनों का बदला समय

भोपाल रेलवे प्रशासन ने 01 जनवरी से भोपाल आने वाली ट्रेनों का समय बदल जाएगा। दरअसल, नए साल में पमरे भोपाल मंडल ने ट्रेनों की गति बढ़ाकर समय बचाने में यात्रियों को राहत दिलाई।

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार अभी मंडल से चलने और गुजरने वाली ट्रेनें औसतन 90-100 किमी प्रति घंटे है, वह अब औसतन 110 से 130 किमी तक की रफ्तार से दौड़ने लगेगी। इससे यात्रियों के समय में बचत होगी।

आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन

नई समय-सारणी अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाडियों के आगमन और प्रस्थान समय बदल गया है। प्रांरभिक स्टेशन से चलने वाली 9 ट्रेनों, जिनका समय 5 से 10 मिनट का परिवर्तित हो गया है।

इन ट्रेनों का बदला समय

इन ट्रेनों में भोपाल-रीवा भोपाल-डॉ अम्बेडकर नगर, भोपाल-जोधपुर, रानी कमलापति-रीवा, भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस, भोपाल-जयपुर, रानी कमलापति-पुणे और रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल शामिल है।

इन ट्रेनों का भी बदलेगा समय

इसी तरह गन्तव्य स्टेशन पर पहुंचने वाली 6 ट्रेनों का समय भी 5 से 10 मिनट उधर-उधर हुआ है। इनमें रानी कमलापति-रीवा, भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस, कटनी-बीना बिलासपुर-भोपाल, ग्वालियर-बीना और कोटा-बीना शामिल है।

वहीं, मध्यवर्ती स्टेशन पर ट्रेनों का परिवर्तित समय बिलासपुर-इंदौर, रानी कमलापति-रीवा, भोपाल-जोधपुर, दरभंगा-मैसूर, सहरसा बैगलुरू, पटना- बैंगलुरू, हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी, प्रयागराज छिवकी-इटारसी, भोपाल-इटारसी, सहरसा-बैगलुरू, पटना- बैगलुरू एक्सप्रेस, इटारसी 12.35 बजे की बजाय 12.20 बजे पहुंचेगी।

हिरदाराम नगर में भी स्टॉपेज टाइम बदला

इसी तरह संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर भगत की कोठी-काचीगुडा, बिलासपुर-इंदौर और दाहोद-भोपाल का संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया बोले पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर अधिकांश ट्रेनों की गति बढ़ाने के साथ समय- सारिणी में परिवर्तन किया है। इस संबंध में संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। रेलवे ने अपील की है कि असुविधा से बचने गुरुवार से प्रभावी समय-सारणी की जानकारी स्टेशन, अधिकृत बेबसाइट अथवा रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

यात्रा से पहले देख लें शेड्यूल

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व उक्त ट्रेन संख्या, तिथि एवं समय-सारिणी की पुष्टि आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस अथवा नजदीकी रेलवे स्टेशन से अवश्य कर लें।

संबंधित सामग्री

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026
First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

रेलवे यात्री ध्यान दें! भोपाल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें होंगी परमानेंट, किराए में 30% तक राहत

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर तक नियमित होंगी। अतिरिक्त स्पेशल शुल्क हटने से आरक्षित टिकटों का किराया करीब 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

Sep 06, 2026
Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

Bilaspur-bikaner train के बायो-टॉयलेट में गिरी 3 लाख की अंगूठी, रेलवे ने ढूंढ निकाली तो लौटी मुस्कान

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के बायो-टॉयलेट में एक यात्री की 3 लाख की अंगूठी गिर गई। रेलवेने रेल मदद शिकायत के बाद ढूंढकर यात्री को सुरक्षित वापस सौंप दी।

Aug 05, 2026
बिहार-झारखंड का अब MP से सीधा रेल कनेक्शन, भोपाल से धनबाद-चोपन नई ट्रेनें शुरू

बिहार-झारखंड का अब MP से सीधा रेल कनेक्शन, भोपाल से धनबाद-चोपन नई ट्रेनें शुरू

भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई ट्रेनें शुरू। उद्घाटन स्पेशल रवाना, 27 फरवरी से नियमित संचालन, यात्रियों को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा।

Feb 23, 2026