Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल से धनबाद-चोपन ट्रेनें शुरू

बिहार-झारखंड का अब MP से सीधा रेल कनेक्शन, भोपाल से धनबाद-चोपन नई ट्रेनें शुरू

भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई ट्रेनें शुरू। उद्घाटन स्पेशल रवाना, 27 फरवरी से नियमित संचालन, यात्रियों को सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा।


बिहार-झारखंड का अब mp से सीधा रेल कनेक्शन भोपाल से धनबाद-चोपन नई ट्रेनें शुरू

Train News |

भोपालः मध्यप्रदेश अब सीधे रेल नेटवर्क के जरिए बिहार और झारखंड से जुड़ने जा रहा है। भोपाल स्टेशन से दो नई ट्रेनें जो भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस हैं उनका संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन उद्घाटन स्पेशल बनकर मंगलवार शाम 19.30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन के संचालन से प्रदेश में रह रहे बिहार और झारखंड के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी।

स्पेशल का संचालन

पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि 01631/01632 भोपाल-धनबाद वाया चोपन उद्घाटन स्पेशल 24 फरवरी को 19.30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी। ट्रेन 20.00 बजे विदिशा पहुंचेगी और मध्यवर्ती स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन 19.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में 01632 धनबाद से 25 फरवरी को 23.00 बजे रवाना होकर अगले दिन विदिशा 21.20 बजे और भोपाल 22.35 बजे पहुंचेगी।

त्रिसाप्ताहिक भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस

नियमित ट्रेन 11631 भोपाल से 27 फरवरी से प्रति सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को 20.55 बजे चलेगी और अगले दिन 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में 11632 धनबाद से मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 07.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, गढ़वा, डाल्टनगंज, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

साप्ताहिक भोपाल-चोपन एक्सप्रेस

11633 भोपाल से प्रति रविवार 20.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी। वापसी में 11634 चोपन से सोमवार 17.10 बजे चलकर अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, कटनी मुरवारा, सिंगरौली, ओबरा डैम और चोपन समेत निर्धारित स्टेशनों पर ठहरेगी।

वर्चुअली हरी झंडी

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव भोपाल स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सीनियर मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार, 27 फरवरी से नियमित संचालन शुरू होने पर यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और किफायती यात्रा सुविधा मिलेगी। अग्रिम आरक्षण शुरू हो चुका है। यात्रियों से एनटीईएस, रेल मदद 139 या स्टेशन से जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की गई है।

Related to this topic: