Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक 24 को, पहली बार शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक 24 को, पहली बार शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक 24 को पहली बार शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव साय

NITI Aayog Meeting in Delhi on 24th : रायपुर। दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक 24 मई को होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम साय और कैबिनेट के तीन मंत्री दिल्ली जाएंगे। पहली बार पीएम मोदी के साथ सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे। यह पहला मौका होगा जब सीएम साय नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने नीति आयोग की बैठक को लेकर विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिवों को प्रस्ताव करने के लिए निर्देशित किया है। यह बैठक 24 मई को दिल्ली में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी भाग लेंगे। बता दें कि बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की मांग करेगी।

पीएम आवास योजना के तहत नए सर्वे के अनुसार 26 लाख मकानों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग की जा सकती है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और नवा रायपुर के विकास के लिए भी विशेष पैकेज और स्मार्ट सिटी योजना में केंद्रीय अनुदान बंद हो चुका है, ऐसे में सीएम शहरी इलाकों में मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट की मांग रख सकते हैं। 


Related to this topic: