Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

अवैध शराब माफियाओं ने चाचा-भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पुलिस जांच में जुटी

अवैध शराब माफियाओं ने चाचा-भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, पुलिस जांच में जुटी

अवैध शराब माफियाओं ने चाचा-भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भूना पुलिस जांच में जुटी

Morena firing incident : मध्यप्रदेश। मुरैना जिले में सोमवार को शराब माफियों के बीच हुई गोलीबारी हुई। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े चाचा-भतीजे की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े बंटी भदौरिया और भोला भदौरिया की अपने प्रतिद्वंदी अवैध शराब कारोबारियों से शराब कारोबार को लेकर एक लंबे समय से रंजिश चल रही थी। सोमवार सुबह बंटी और भोला भदौरिया अपनी कार से जा रहे थे, तभी दूसरे दूसरे पक्ष ने उनका पीछा किया और सिहोनिया थाना क्षेत्र के भाई खान का पूरा के समीप उनकी कार को रोककर कहा सुनी की।

कहा सुनी के बाद दोनों के बीच गोली चली, जिसमें बंटी और भोला की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए गए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करदी है।

इस मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा - "मुरैना के सिहोनिया में अवैध शराब माफ़ियाओं ने चाचा-भतीजे को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया, क्योंकि उन्होंने अवैध शराब की गाड़ी रोकने की हिम्मत की। प्रदेश में ऐसी घटनाओं से यह साफ है कि माफ़ियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।"

"भाजपा राज में ना जनता सुरक्षित, ना न्याय व्यवस्था! गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री के पास है फिर भी माफ़िया बेलगाम क्यों? क्या यही है भाजपा का सुशासन? आखिर कब थमेगा ये खून-खराबा? कब रुकेगा माफ़िया राज?"

Related to this topic: