Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

Illegal Embassy Busted in Ghaziabad : नोएडा। गाजियाबाद में अवैध तरीके से दूतावास चलाया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ बुधवार को UP STF की नोएडा यूनिट ने किया है। जानकारी के मुताबिक, UP STF की नोएडा यूनिट ने आरोपी हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया है। वह कविनगर में किराए का मकान लेकर अवैध वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन जैन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोरगा, पोल्विया, लोदोनिया जैसे देशों का काउंसलर और राजदूत बताता था। इतना ही नहीं वह डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियों में घूमता था। नोएडा यूनिट को हर्षवर्धन के पास से डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार गाड़ियां और माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट मिले हैं।

इसके अलावा आरोपी हर्षवर्धन के पास से विदेश मंत्रालय की मुहर लगे जाली दस्तावेज, दो जाली पैन कार्ड, विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मुहरें, 2 जाली प्रेस कार्ड, 44,70,000 रुपये नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, कई कंपनियों के दस्तावेज बरामद किये गए हैं।  

Related to this topic: