Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

बलूच नेता मीर यार का PM मोदी को खुला पत्र, पाकिस्तानी फ़ौज और ISI की खोली पोल…”

बलूच नेता मीर यार का PM मोदी को खुला पत्र, पाकिस्तानी फ़ौज और ISI की खोली पोल…”

बलूच नेता मीर यार का  pm मोदी को खुला पत्र पाकिस्तानी फ़ौज और isi की खोली पोल…”

नई दिल्‍ली: बलोच नेता और पत्रकार मीर यार बलोच ने PM मोदी के नाम एक खुला पत्र लिखा है और PM मोदी से कई तरह की मांग की है। पत्र में मीर यार बलोच ने पाकिस्तान की फौज और ISI को सीधे तौर पर आतंकी संगठनों का जन्मदाता बतायाय़

उन्होंने दावा किया कि ISI हर महीने एक नया आतंकी संगठन बनाता है और उन्हें भारत, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, यहां तक कि अमेरिका और इजराइल के खिलाफ इस्तेमाल करता है।

बलोच नेता ने कहा है कि “पाकिस्तान आतंकवाद की जन्म जननी है। जब तक इसकी जड़ें नहीं उखाड़ी जाएंगी, तब तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारतीय सेना का ऑपरेशन सिन्दूर एक सप्ताह और चला होता तो आज बलूचिस्तान आजाद हो गया था। उन्होंने PM मोदी से अपील की है कि भारत को बलूचिस्तान की आजादी के संघर्ष में खुलकर साथ देना चाहिए।

उल्लेखनीय है पाकिस्तान जल्द ही कई टुकड़ों में बिखरता हुआ नजर आ सकता है। POJK और POTL में पहले से ही आजादी की मांग उठ रही है, वहीं अब सिंध प्रांत और बलूचिस्तान में भी पाकिस्तान से आजादी की मांग पहले से और तेज हो गई है।

बलूचिस्तान ने तो 2 कदम आगे बढ़कर खुद को पाकिस्तान से अलग राष्ट्र भी घोषित कर लिया है। साथ ही भारत और UN समेत अन्य कई देशों से बलूचिस्तान को अलग देश के रूप में मान्यता देने की गुहार भी लगा रहा है। 

Related to this topic: