Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 3 हजार रूपए महीना, अखिलेश यादव का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 3 हजार रूपए महीना, अखिलेश यादव का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

UP Politics: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2027 में होना है लेकिन सभी पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई हैं।

सरकार बनी तो महिलाओं को देंगे 3 हजार रूपए महीना अखिलेश यादव का चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

UP Politics: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव 2027 में होना है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। सभी पार्टियां अभी से जनता को अपनी तरफ करने में लग गई है। पार्टियों और नेताओं की तरफ से बड़े बड़े चुनावी घोषणाओं का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। आज राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होने गरीब महिलाओं को 3 हजार रूपए महीना देने का ऐलान किया है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव के साथ डिम्पल यादव और पार्टी के तमाम बड़े नेता भी मौजूद थे। 

अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने कहा कि अगर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो स्त्री सम्मान समृद्धि योजना की शुरुआत की जाएगी जिसके तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 3000 आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने यह भी कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो पुलिस विभाग में महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया जायेगा। साथ ही महिला हेल्प लाइन 1090 को और भी ज्यादा मजबूत किया जायेगा। अखिलेश यादव ने यह भी साफ़ कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनावी टिकट दिया जायेगा। 

बीजेपी पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं पर अत्याचार काफी ज्यादा बढे हैं। पुलिस ने महिलाओं पर झूठे मुक़दमे दर्ज किये हैं। उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। यूपी की महिलाओं असुरक्षित महसूस कर रही है। इसके अलावा अखिलेश ने महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के दबाव में काम करती है। प्रशासन की निष्पक्षता पूरी तरह खत्म हो गई है। पुलिस सिर्फ माफियागिरी और चुनाव में धांधली का काम कर रही है। 

Related to this topic: