IAS अवॉर्ड केस में निलंबित जज गिरफ्तार

IAS अवॉर्ड के लिए रचा गया फर्जी फैसले का खेल, निलंबित जज गिरफ्तार

इंदौर के फर्जी फैसला कांड में SIT ने तत्कालीन CJM अमनसिंह भूरिया को गिरफ्तार किया। IAS अवॉर्ड के लिए फर्जी बरी आदेश तैयार कराने का आरोप लगा है।

By : स्वदेश डेस्क
IAS अवॉर्ड के लिए रचा गया फर्जी फैसले का खेल, निलंबित जज गिरफ्तार

 इंदौर के बहुचर्चित फर्जी फैसला कांड में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) अमनसिंह भूरिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि, हाईकोर्ट से पहले ही अग्रिम जमानत मिलने के कारण उन्हें औपचारिक गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। SIT ने उनसे करीब दो घंटे तक पूछताछ भी की।

यह मामला राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे संतोष वर्मा से जुड़ा है। वर्ष 2021 में हर्षिता अग्रवाल की शिकायत पर एमजी रोड थाना पुलिस ने संतोष वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। बाद में जांच के दौरान स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत का नाम भी सामने आया और पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बनाया।

फर्जी बरी आदेश बनवाने का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार संतोष वर्मा उस समय भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवॉर्ड के लिए विचाराधीन थे। लेकिन उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण इस प्रक्रिया में बाधा बन सकता था। आरोप है कि इसी कारण एक साजिश के तहत उन्हें बरी दिखाने वाला फर्जी न्यायिक आदेश तैयार कराया गया।

SIT का दावा है कि संतोष वर्मा ने तत्कालीन सीजेएम अमनसिंह भूरिया और स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत के साथ मिलकर कथित साजिश रची थी। इसी साजिश के तहत विजेंद्रसिंह रावत की अदालत से बरी किए जाने का फर्जी फैसला तैयार किया गया।

केस ट्रांसफर पर भी सवाल

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि जिस आपराधिक प्रकरण में संतोष वर्मा आरोपी थे, उसे अमनसिंह भूरिया ने स्पेशल जज विजेंद्रसिंह रावत की अदालत में ट्रांसफर कर दिया था। जबकि संबंधित थाना क्षेत्र रावत की अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता था।हालांकि अमनसिंह भूरिया ने जांच एजेंसियों को दिए जवाब में कहा है कि उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही केस ट्रांसफर किया था और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं थी।

कोर्ट कर्मचारी भी आरोपी

SIT ने जांच के दौरान स्पेशल जज की अदालत में पदस्थ कर्मचारी नीतू को भी आरोपी बनाया है। पुलिस का मानना है कि फर्जी आदेश तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने में उसकी भूमिका हो सकती है।

हाईकोर्ट ने किया था निलंबित

अमनसिंह भूरिया पूर्व में सिंगरौली जिले के बेड़न क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं। मामले की जांच के बाद हाईकोर्ट ने उन्हें निलंबित कर दिया था। एसीपी विनोद दीक्षित के अनुसार भूरिया एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश के साथ स्वयं SIT के समक्ष पेश हुए थे। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई कर उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

अब SIT पूरे प्रकरण में न्यायिक रिकॉर्ड, आदेशों और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि फर्जी फैसले की कथित साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। 

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026