Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

फ्रिज खोलते ही जोरदार ब्लास्ट, किसान की दर्दनाक मौत

फ्रिज खोलते ही जोरदार ब्लास्ट, किसान की दर्दनाक मौत

फ्रिज खोलते ही जोरदार ब्लास्ट किसान की दर्दनाक मौत

Farmer Died in Fridge Blast Accident : छत्तीसगढ़। खैरागढ़ जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, भोरमपुर गांव में अचानक एक फ्रिज ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, किसान ने जैसे ही फ्रिज खोला वैसे ही उसमें ब्लास्ट हुआ।

जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला, फिर अंदर से तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच करेगी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्रिज रातभर बंद था और सुबह चालू करते ही हादसा हुआ। फ्रिज रसोई में था और संभवतः पुराने मॉडल का था। तकनीकी विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा विस्फोट कंप्रेसर फेल, गैस रिसाव या ओवरलोड इलेक्ट्रिकल सर्किट के कारण हो सकता है। माना जा रहा है कि तकनीकी विशेषज्ञों की टीम की जाँच रिपोर्ट के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि, परिजनों ने घायल किसान को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से किसान ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। घरेलू उपयोग के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे फ्रिज, एसी, कूलर, गीजर आदि की समय-समय पर अधिकृत तकनीशियन से जांच और सर्विसिंग कराना जरूरी है। साथ ही सुरक्षा जांच की लिखित रिपोर्ट भी सुरक्षित रखना चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। 


Related to this topic: