Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

गुना में भीषण सड़क हादसा: तीन वेटनरी डॉक्टरों की मौत, चार गंभीर

गुना में भीषण सड़क हादसा: तीन वेटनरी डॉक्टरों की मौत, चार गंभीर

गुना में भीषण सड़क हादसा तीन वेटनरी डॉक्टरों की मौत चार गंभीर

बजरंगगढ़ थाना अंतर्गत बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। कार में सात दोस्त सवार थे, जो वेटनरी के प्रैक्टिसिंग चिकित्सक थे। इनमें से तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दो घायलों की हालत नाजुक, भोपाल रेफर

घायलों में दो युवकों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें उच्च उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रक भी पलट गया।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र राजू चौरसिया निवासी मेहगांव भिंड, नमो नारायण मीना निवासी श्योपुर, मनीष कुमार जाटव निवासी चाचौड़ा, योगेश करोलिया पुत्र प्रेमचंद्र निवासी वीआईपी कॉलोनी गुना, सूरज जाटव पुत्र रमेश जाटव निवासी आरोन एवं अजय शाक्य पुत्र निरंज शाक्य निवासी मुरैना-आरोन में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद कार से वापस गुना लौट रहे थे।

इसी दौरान रात 2–3 बजे के बीच भिलेरा के पास अंधे मोड़ पर उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना भीषण था कि आकाश, नमो नारायण और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।