Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी की खौफनाक वारदात, प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव

लखनऊ में दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी की खौफनाक वारदात, प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव

लखनऊ में दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी की खौफनाक वारदात प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव

Lucknow Rape Case : उत्तरप्रदेश। राजधानी लखनऊ में रेप की एक खतरनाक वारदात सामने आई है। मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले परिवार की ढाई से तीन साल की बच्ची से रात के अंधेरे में रेप हुआ है। बच्ची मां-बाप के साथ सो रही थी तभी एक अनजान व्यक्ति बच्चों को उठाकर ले गया। बच्ची लहूलुहान हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी है।

पीड़ित परिवार उन्नाव का रहने वाला है। ये लोग लखनऊ में कूड़ा बीनता है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना लखनऊ के आलमबाग इलाके में हुई है। रेप करने वाले ने दिव्यांग बच्ची से रेप कर उसे झाड़ी में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने बच्ची को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया। स्थिति गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।

अज्ञात व्यक्ति बच्ची का मुंह दबाकर अपने साथ ले गया था। बच्ची के साथ रेप करके आरोपी फरार हो गया। वूमेन पावर लाइन की टीम बच्ची को नाजुक हालत में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।

थाना आलमबाग क्षेत्रान्तर्गत मासूम बच्ची के साथ घटित घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त ने कहा, हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि, 5 जुन को सूचना मिली कि, मेट्रो स्टेशन के नीचे रहने वाले परिवार की ढाई साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है। लोकबंधु अस्पताल में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। आलमबाग पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले की जांच के लिए 5 टीम का गठन किया गया है।