Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

महोबा में भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की सामने से भिड़त, पांच की मौत, 3 घायल

महोबा में भीषण सड़क हादसा, बाइक और कार की सामने से भिड़त, पांच की मौत, 3 घायल

महोबा में भीषण सड़क हादसा बाइक और कार की सामने से भिड़त पांच की मौत 3 घायल

Five People killed in Mahoba Accident : महोबा, उत्तर प्रदेश। ननौरा गांव के पास मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों में समन्वय करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महोबा जिले के श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर ननौरा गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार सवार कोतवाली चरखारी के बगरोन गांव से बहू की विदा कराने ननवारा गांव जा रहे थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक में फंस गई जो 20 मीटर तक घिसटी। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि, " यह घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननौरा गांव के पास हुई। हमें कार और बाइक के बीच टक्कर की सूचना मिली और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।"

सीएम योगी ने महोबा सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि अधिकारी तत्काल मौके पर राहत कार्य में तेजी लाएं और घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश भी दिए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। श्रीनगर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर टालना संभव नहीं हो पाया।

Related to this topic: