बिलासपुर हनी ट्रैप

बेटे के बर्थडे के बहाने हनी ट्रैप, युवक का वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला ने बेटे के जन्मदिन के बहाने युवक को घर बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाया। युवक का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 1 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर

By : स्वदेश डेस्क
बेटे के बर्थडे के बहाने हनी ट्रैप, युवक का वीडियो बनाकर 1 लाख की मांग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने बेटे के जन्मदिन का बहाना बनाकर युवक को घर बुलाया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक से 1 लाख रुपये की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन के बहाने घर बुलाया

जानकारी के अनुसार यह घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वह निजी नौकरी करता है और उसकी पहचान आरोपी महिला से पहले से थी। पीड़ित के मुताबिक 1 फरवरी को महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर उसे घर बुलाया। जब वह शाम को महिला के घर पहुंचा तो वहां उसकी एक महिला मित्र भी मौजूद थी। आरोप है कि घर में पहले से एक कमरा खाली रखा गया था, जहां दोनों को भेज दिया गया।

संबंध बनाने के दौरान बनाया वीडियो

पीड़ित युवक का आरोप है कि महिला को पहले से उसके और उसकी महिला मित्र के संबंधों की जानकारी थी। जब दोनों कमरे में गए और उनके बीच शारीरिक संबंध बने, उसी दौरान महिला ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। कुछ समय बाद आरोपी महिला ने युवक को वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजे और 1 लाख रुपये की मांग करने लगी। साथ ही रकम नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पहुंचा थाने

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। घटना के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक की महिला मित्र इस पूरे मामले में शामिल थी या नहीं। आशंका जताई जा रही है कि युवक को फंसाने के लिए पहले से योजना बनाई गई थी। 

संबंधित सामग्री

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

CG Codeine Syrup Case: रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी के 3 दोषियों को 20-20 साल की कैद, 2-2 लाख जुर्माना

रायपुर की विशेष एनडीपीएस अदालत ने प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की तस्करी में तीन आरोपितों को 20-20 साल की सश्रम कैद और दो-दो लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

Oct 29, 2026
Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

Engagement Ceremony Clash: बिलासपुर के घोघाडीह में सगाई के न्योते पर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों पर FIR

बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के घोघाडीह गांव में सगाई के निमंत्रण को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कार्यक्रम की खुशियों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। महिला समेत कई घायल हुए।

Oct 28, 2026
Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

Amethi News: रामघाट मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

मां दुर्गा की विदाई, भक्ति के रंग और आकर्षक झांकियों की छटा। संग्रामपुर क्षेत्र के पौराणिक रामघाट ठेंगहा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मेले में...

Oct 27, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026
Bemetara Youth Killed: बेमेतरा के बंजारपुर में घूरने के विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Bemetara Youth Killed: बेमेतरा के बंजारपुर में घूरने के विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा के बंजारपुर में घूरकर देखने की बात पर हुए विवाद में चंदू पटेल नाम के युवक ने बलराम पटेल की टंगिया से हत्या कर दी। परपोड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Oct 15, 2026