Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। वक्फ बिल पर बहस के बीच राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बयानबाजी हो गई। वक्फ बिल तो पास हो गया लेकिन दोनों नेताओं के बीच बहस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। सांसद सुधांशु त्रिवेदी विपक्ष के आरोपों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई। जब दिग्विजय सिंह बोलने के लिए खड़े हुए तो अमित शाह ने उनकी बातों का जवाब दिया।

दरअसल, सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और इशरत जहां का नाम लिया और कहा कि, ये (विपक्ष) लोग आज इनके साथ हैं। इस पर एनसीपी (शरद पवार) सांसद फैजिया खान ने आपत्ति जताई। फैजिया खान ने यहां तक कहा कि, आपने (सुधांशु त्रिवेदी) पूरे मुस्लिम समाज का अपमान किया है।

इसी बीच सांसद दिग्विजय सिंह खड़े हुए। उन्होंने कहा कि, माननीय सदस्य डॉ. त्रिवेदी ने मेरा नाम लिया है मैं इसकी निंदा करता हूं। दिग्विजय सिंह ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि सुधांशु त्रिवेदी ने एक बयान का हवाला दिया था जिसके अनुसार 26/11 हमले के पीछे आरएसएस का हाथ बताया गया था। इस बयान को अक्सर दिग्विजय सिंह से जोड़कर देखा जाता है।

दिग्विजय सिंह ने यहीं अपना बयान खत्म नहींराज्यसभा में कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह किया वे उठे और उन्होंने कहा कि, गिजरात में जो दंगे हुए कौन - कौन उस फसाद के लिए जिम्मेदार थे।

जब दिग्विजय सिंह ने गुजरात दंगों की बात छेड़ी तो गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - मैंने बारीकी से सुना। सुधांशु त्रिवेदी ने दिग्विजय सिंह जी का नाम नहीं लिया। अगर वे कहें कि, उनके बारे में कहा गया तो यह गलत है। उनके पास मौका है वे कह सकते हैं माईक में कि, उन्होंने यह नहीं कहा था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मैंने यह बात कभी नहीं कही है। यह मेरे खिलाफ दुष्प्रचार है।

गृह मंत्री रहते हुए गुजरात दंगों में आपका (अमित शाह) क्या रोल है यह जगजाहिर है। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - इनको मेरा हउवा ऐसा है कि हर जगह मैं ही दिखाई पड़ता हूं। दंगे शांत होने के 18 महीने बाद मैं गृह मंत्री बना था। यह बात दिग्विजय सिंह जी आप सुन लीजिये। 

Related to this topic: