Breaking News
  • PM नरेंद्र मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात दी
  • नागपुर में बारूद कंपनी में ब्लास्ट, 17 की मौत 18 लोगों की हालत गंभीर
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत , बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मोजतबा खामेनेई, पिता की मौत के बाद ऐलान
  • ईरान ने चेतावनी को हकीकत बना दिया: मिसाइल हमलों के बाद मध्य पूर्व में जंग की आहट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Holi Special Trains via Ratlam

होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत: रतलाम रूट से चलेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने रतलाम रूट से वडोदरा-खातीपुरा और बांद्रा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जानिए समय, ठहराव और संचालन की पूरी जानकारी।


होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत रतलाम रूट से चलेंगी ये 4 स्पेशल ट्रेनें

रतलामः देश में कई त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों को लोग अपने घर पहुंचकर मनाना पसंद करते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक रंगों का त्योहार होली का है। होली नजदीक आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ अब किसी से छिपी नहीं है। रिजर्वेशन चार्ट बनते ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो जाती है। वहीं, जनरल डिब्बों की संख्या कम होने के बाद तो उसकी हालत तो किसी से पूछिए मत। ट्रेनों में बढ़ते यात्रियों के चलते लोगों के समस्या का सामना करना पड़ता है।

ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने राहत देने वाला कदम उठाया है। इसके लिए वडोदरा-खातीपुरा और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें रतलाम मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे मालवा और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों का संचालन तय किया गया है।

वडोदरा-खातीपुरा वीकली स्पेशल 

09103 वडोदरा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को वडोदरा से रात 9.35 बजे रवाना होगी। रास्ते में दाहोद (12.26/12.28), रतलाम (2.05/2.10), मंदसौर (3.33/3.35), नीमच (4.43/4.48), चित्तौड़गढ़ (6.05/6.10) होते हुए अगले दिन दोपहर 2.10 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च तक संचालित होगी।

09104 खातीपुरा-वडोदरा स्पेशल

वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को खातीपुरा से रात 8.55 बजे रवाना होगी। चित्तौड़गढ़ (3.25/3.30), नीमच (4.18/4.20), मंदसौर (5.00/5.02), रतलाम (7.10/7.20) और दाहोद (8.43/8.45) होते हुए मंगलवार सुबह 11.30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च तक चलेगी।

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन गोधरा, दाहोद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर में रुकेगी। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच उपलब्ध रहेंगे।

मालवा से होकर पूर्वांचल तक सीधी कनेक्टिविटी

09019 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 1 मार्च को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी। दाहोद (6.02/6.04), रतलाम (8.10/8.20), नागदा (9.46/9.48), उज्जैन (10.48/10.50), मक्सी (11.26/11.28), शुजालपुर (12.28/12.30), सीहोर (12.57/12.59) होते हुए सोमवार रात 8.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

09020 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल

वापसी में यह ट्रेन 2 मार्च को गोरखपुर से 11.35 बजे रवाना होगी। सीहोर (5.43/5.45), शुजालपुर (6.19/6.21), मक्सी (7.32/7.34), उज्जैन (8.15/8.17), नागदा (9.02/9.04), रतलाम (9.52/10.02) और दाहोद (11.22/11.24) होते हुए बुधवार सुबह 9.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव वाले स्टेशन

दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, दहानू रोड, वापी, वलसाड, नवसारी, उधना, सयान, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

कहां मिलेगी विस्तृत जानकारी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना की अद्यतन जानकारी के लिए  www.enquiry.indianrail.gov.in  वेबसाइट और रेलवन एप पर जरूर देखें। होली के समय भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए टिकट जल्द बुक कराना बेहतर रहेगा।

Related to this topic: