Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

विभाजन पैदा करने वाले बयान देना मंत्री को शोभनीय नहीं -संजय निषाद के बयान पर बोले मौलाना रिजवी

विभाजन पैदा करने वाले बयान देना मंत्री को शोभनीय नहीं -संजय निषाद के बयान पर बोले मौलाना रिजवी

विभाजन पैदा करने वाले बयान देना मंत्री को शोभनीय नहीं -संजय निषाद के बयान पर बोले मौलाना रिजवी

Holi 2025: बरेली, उत्तर प्रदेश। होली त्योहार पर उत्तर प्रदेश में घमासान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, किसी भी मंत्री को ऐसा बयान देने का अधिकार नहीं है जो विभाजन पैदा करे, नफरत फैलाए या समाज के खिलाफ जाए। यह मंत्री को शोभनीय नहीं है।

मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने होली को लेकर मंत्री संजय निषाद के बयान पर कहा, संजय निषाद उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और उनका बयान बेहद निंदनीय है। इसकी स्पष्ट शब्दों में कड़ी आलोचना होनी चाहिए। जब ​​मंत्री ने शपथ ली तो उन्होंने यह कसम नहीं खाई कि रंगों से परहेज करने वाले देश छोड़ दें। इसके बजाय, उन्होंने यह कसम खाई थी कि, सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने और बिना भेदभाव के काम करने की कसम खाई। 

जिन्हे रंगों से परहेज वे देश छोड़ दें- संजय निषाद 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को होली के रंगों से परेशानी है, वे देश छोड़कर चले जाएं। संजय निषाद ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी निषाद समुदाय को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और बीजेपी में रहते हुए भी निषाद पार्टी अपनी पहचान बनाए रखेगी।

दरअसल होली और जुमे की नमाज एक ही दिन है, ऐसे में उन्होंने कहा, जुमा भी पढ़ने वाले गले मिलते हैं और होली भी मनाने वाले गले मिलते हैं। दोनों का गले मिलने और खुशी बांटने का त्योहार है। कुछ ऐसे राजनेता हैं जो गले नहीं मिलने देना चाहते हैं, उसमें जहर घोलते हैं, ये उनलोगों के लिए संदेश है।  


Related to this topic: