Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > इन्दौर

साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और पत्रकार अतुल तारे को मिलेगा हिंदी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और पत्रकार अतुल तारे को मिलेगा हिंदी गौरव अलंकरण 2026

इंदौर में होगा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह, दो हिंदी साधकों का होगा सम्मान

साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और पत्रकार अतुल तारे को मिलेगा हिंदी गौरव अलंकरण 2026

इंदौर। देशभर में हिंदी भाषा के विस्तार और संवर्धन के लिए कार्य करने वाले मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा वर्ष 2026 का हिंदी गौरव अलंकरण इंदौर निवासी सुप्रसिद्ध साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और ग्वालियर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे को प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान इसी माह इंदौर में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि हिंदी गौरव अलंकरण का यह सातवां वर्ष है। संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष दो हिंदी साधकों को इस अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। चयन समिति द्वारा वर्ष 2026 के लिए दोनों विभूतियों का चयन किया गया है।साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय हिंदी के प्रतिष्ठित लेखक हैं। उन्होंने 18 निबंध संग्रह, 30 कला केंद्रित पुस्तकें लिखी हैं तथा 20 पुस्तकों का संपादन किया है। उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली है।


वहीं वरिष्ठ पत्रकार अतुल तारे वर्तमान में स्वदेश समाचार पत्र समूह के संपादक हैं। वे लगभग 40 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और उन्होंने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया है। संस्थान द्वारा दोनों विभूतियों के हिंदी भाषा के प्रति सतत योगदान को रेखांकित करते हुए हिंदी गौरव अलंकरण प्रदान किया जाएगा। समारोह को लेकर साहित्य एवं पत्रकारिता जगत में उत्साह का माहौल है।

Related to this topic: