Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Railway High Alert

Satna Railway High Alert: मानव तस्करी की आशंका के चलते सतना रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

मानव तस्करी की आशंका के चलते गुरुवार सुबह सतना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं।


satna railway high alert मानव तस्करी की आशंका के चलते सतना रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

Satna Railway High Alert: मानव तस्करी की आशंका के चलते सतना रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट |

अमन शुक्ला, सतना: मानव तस्करी की आशंका के चलते गुरुवार सुबह सतना रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं। जीआरपी कंट्रोल रूम से मिले अलर्ट के बाद दरभंगा से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के सतना पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेन को करीब 10 मिनट तक प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर रोककर कई कोचों की बारीकी से तलाशी ली गई। कंट्रोल रूम से मानव तस्करी की आशंका संबंधी सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम सक्रिय हो गई। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही 4 से 5 कोचों की गहन जांच की गई। पुलिस ने यात्रियों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। 

नाबालिग बच्चों से पूछताछ

जांच के दौरान पुलिस को ट्रेन में कई नाबालिग बच्चे मिले। कुछ बच्चे अपने अभिभावकों के साथ यात्रा कर रहे थे, जबकि कुछ अकेले सफर कर रहे थे। पुलिस ने सभी बच्चों से पूछताछ की, उनके साथ मौजूद लोगों की जानकारी ली और परिजनों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर यात्रा संबंधी जानकारी का सत्यापन किया। पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन में सामने आया कि सभी बच्चे छुट्टियां बिताने के बाद अहमदाबाद स्थित मदरसे में पढ़ाई के लिए लौट रहे थे। पहचान और दस्तावेज पूरी तरह सही पाए जाने के बाद स्पष्ट हो गया कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट

जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को उसके निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश राज ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिले अलर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। सभी बच्चों और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों के दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन कर लिया गया है। जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि या मानव तस्करी से जुड़े तथ्य सामने नहीं आए। कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

Related to this topic: