Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथ में MP भाजपा की कमान, CM यादव के हैं करीबी

बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथ में MP भाजपा की कमान, CM यादव के हैं करीबी

बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथ में mp भाजपा की कमान cm यादव के हैं करीबी

MP BJP President Hemant Khandelwal : मध्यप्रदेश। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए हेमंत खंडेलवाल के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए दावेदारी दी। उनके अलावा किसी अन्य ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन नहीं भरा। बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष के लिए हेमंत खंडेलवाल का नामांकन फॉर्म सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भरवाया।

नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को मंच पर ले जाकर उनका नामांकन कराया और खुद उनके प्रस्तावक बने। नामांकन भरने से पहले खंडेलवाल मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच पहली पंक्ति में बैठे थे। नामांकन प्रक्रिया भाजपा कार्यालय के सभागार में चुनाव अधिकारी, प्रभारी और पर्यवेक्षक सरोज पांडे की उपस्थिति में पूरी हुई। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, विवेक शेजवलकर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

भाजपा द्वारा अभी आधिकारिक रूप से खंडेलवाल के नाम का ऐलान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किया जाना बाकी है। यह ऐलान भी जल्द किया जाएगा।

कौन है हेमंत खंडेलवाल :

हेमंत खंडेलवाल का जन्म 3 सितंबर 1964 को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुआ था। पेशे से वे व्यवसायी हैं। वर्तमान में विधायक खंडेलवाल 14वीं लोकसभा में सांसद रहे थे। शिक्षा की बात की जाए तो खंडेलवाल के पास B.Com. और LL.B. की डिग्री है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि :

हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) साल 2008-09 में पिता विजय खंडेलवाल (सांसद बैतूल) की मौत के बाद हुए उपचुनाव में सांसद बने। इसके बाद वे 2013 से 2018 तक बैतूल से विधायक रहे। साल 2023 में वे एक बार फिर बैतूल से विधायक बने।

खंडेलवाल ने पार्टी संगठन में भी भूमिकाएं निभाई है। वे बैतूल के भाजपा जिला अध्यक्ष रहे। पूर्व में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे और वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

मध्य प्रदेश में भाजपा की जातीय गोलबंदी :

हेमंत खंडेलवाल को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद भाजपा ने जातीय समीकरण भी साधा है। भाजपा ने ब्राह्मण से लेकर ओबीसी और दलित नेता को सरकार और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

यह भाजपा का जातीय समीकरण -

1.मोहन यादव(ओबीसी)- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

2.नरेंद्र सिंह तोमर(क्षत्रिय)-मप्र विधानसभा अध्यक्ष

3.हेमंत खंडेलवाल(वैश्य)- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

4.जगदीश देवड़ा(दलित)- उपमुख्यमंत्री

5.राजेंद्र शुक्ला(ब्राह्मण)- उपमुख्यमंत्री

Related to this topic: