Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए सरगुजा के हर्षित का चयन, 14 दिन का होगा प्रशिक्षण

ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए सरगुजा के हर्षित का चयन, 14 दिन का होगा प्रशिक्षण

isro के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए सरगुजा के हर्षित का चयन 14 दिन का होगा प्रशिक्षण

Harshit Raj Selected for ISRO Young Scientist Program : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर के कक्षा 10 वीं के छात्र हर्षित राज़ का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन( ISRO) के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में हुआ है। छात्र हर्षित ने बताया कि, वह इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहता है।

जानकारी के अनुसार, सतीश धवन स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा में 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी खोजों एवं वैज्ञानिक सोच से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

हर्षित सरगुजा के ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य इलाके से आता है। हर्षित के पिता पेशे से इंजीनियर हैं। वह सरगुजा स्थित अम्बिकापुर नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। हर्षित राज़ ने बताया कि, इसरो में चयन होने के बाद वे बेहद खुश हैं।

इसरो में चयन होने के बाद सबसे पहले हर्षित ने विद्यालय के प्रचार्या, केमेस्ट्री टीचर को खासकर धन्यवाद दिया जिनके बदौलत आज़ उनका चयन इसरो में हुआ। हर्षित राज़ के मुताबिक इसरो युविका कार्यक्रम के तहत अलग-अलग चयन प्रक्रिया होने के बाद उनका चयन हुआ है।

14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर

जवाहर नवोदय विद्यालय अम्बिकापुर के कक्षा दसवीं के छात्र हर्षित राज का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित ‘युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत् युविका 2025’ के लिए हुआ है। हर्षित ‘सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा’ में 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी खोजों एवं वैज्ञानिक सोच से सीधे रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

इसरो में जाने के बाद स्पेस सेेटेलाइट के बारे में गहराई से जानने का मौका मिलेगा जैसे कि ये डिजाइन कैसे होता है, लांच कैसे होता है, अंतरिक्ष में क्या क्या खोज हुआ है, उन सबके बारे में पता चलेगा और बहुत कुछ सीखने के साथ ज्ञान अर्जित होगा।

वहीं विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा ने हर्षित को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के समन्वयक एवं रसायन शास्त्र के प्रवक्ता राहुल मुद्गल ने हर्षित की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। हर्षित राज की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है। 



Related to this topic: