Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Harish Rana Euthanasia AIIMS Case

13 साल कोमा में रहने के बाद शुरू हुई इच्छामृत्यु… हरीश राणा का भावुक वीडियो देख रो पड़े लोग

गाजियाबाद के हरीश राणा, जो 13 साल से कोमा में थे, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली एम्स में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू हुई। लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जा रहा है और एक भावुक वीडियो सोशल मी


13 साल कोमा में रहने के बाद शुरू हुई इच्छामृत्यु… हरीश राणा का भावुक वीडियो देख रो पड़े लोग

Harish Rana Final Farewell Emotional Video |

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के हरीश राणा की जिंदगी से जुड़ी एक बेहद भावुक और चर्चा में आई घटना सामने आई है। करीब 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा के लिए दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) में इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों की निगरानी में उनके लाइफ सपोर्ट सिस्टम को धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हरीश के अंतिम पलों के भावुक दृश्य देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम के मेन पाइप हटाए गए

मिली जानकारी के मुताबिक हरीश राणा को एम्स के Institute Rotary Cancer Hospital की पैलिएटिव केयर यूनिट में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम ने लाइफ सपोर्ट सिस्टम से जुड़े दो मुख्य पाइप हटा दिए हैं और अब उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी होती है और इसकी कोई तय समय सीमा नहीं होती।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी अनुमति

हरीश राणा के पिता ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। लंबे समय से कोमा में रहने और हालत में सुधार की कोई संभावना न होने को देखते हुए कोर्ट ने इच्छामृत्यु की अनुमति दे दी थी। इसके बाद परिवार उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लेकर आया, जहां अब यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

वायरल वीडियो ने लोगों को भावुक किया

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है। उसमें एक महिला हरीश के सिर पर हाथ फेरते हुए उनसे कहती दिखाई देती है कि 'सबको माफ करते हुए जाओ… और सब से माफी मांगते हुए जाओ।' इस दौरान हरीश कुछ बोलने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन हालत ऐसी है कि आवाज बाहर नहीं निकल पाती। वीडियो इतना भावुक है कि कई लोग इसे देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

2013 में हादसे के बाद से कोमा में थे

बताया जाता है कि हरीश राणा साल 2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान वह हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इस हादसे के बाद से ही वह कोमा में चले गए और पिछले 13 साल से इसी हालत में थे। परिवार का आरोप था कि उन्हें किसी ने धक्का दिया था।

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला फैसला

हरीश के पिता अशोक राणा ने बेटे की हालत को देखते हुए कोर्ट में इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी थी। लंबे समय तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दे दी। अब एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related to this topic: