Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

मामूली विवाद पर महिला ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के ऊपर तानी रिवॉल्वर, कहा - इतनी गोली मारूंगी...

मामूली विवाद पर महिला ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के ऊपर तानी रिवॉल्वर, कहा - इतनी गोली मारूंगी...

मामूली विवाद पर महिला ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के ऊपर तानी रिवॉल्वर कहा - इतनी गोली मारूंगी

उत्तरप्रदेश। हरदोई का वीडियो इस समय वायरल है। वायरल वीडियो में एक महिला पेट्रोल पंप कर्मचारी के ऊपर रिवॉल्वर ताने हुए नजर आ रही है। महिला ने कर्मचारी को यहां तक कहा कि, "इतनी गोली मारूंगी कि, घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।"

दरअसल, उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई में एक कार में CNG भरनी थी। सेल्समैन से कार सवारों को नीचे उतरने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारी की महिला के साथ आए लोगों से बहस हो ही रही थी कि, महिला गई और एक रिवॉल्वर लेकर आई। इसके बाद उसने रिवोल्वरव सेल्समैन के सीने पर तान दी।

इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों के द्वारा बीचबचाव किए जाने के बाद महिला शांत हुई। पुलिस ने महिला अरीबा खां, हुस्नबानो, एहसान खां पर FIR दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला के द्वारा दिखाई गई रिवॉल्वर भी जब्त कर ली गई है।

Related to this topic: