MP Rajya Sabha By Election

MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

By : विकास जैन
MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

MP Rajya Sabha By Election: हरदीप सिंह पुरी एमपी से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित

MP Rajya Sabha By Election: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। गुरुवार को उपचुनाव के लिए नाम वापसी की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनकी जीत की औपचारिक घोषणा की गई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। 

निर्दलीय प्रत्याशियों के फॉर्म खारिज

इस उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी और कांते सायन्ना ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। स्क्रूटनी के दौरान तकनीकी त्रुटियों के चलते दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए थे। मैदान में केवल हरदीप सिंह पुरी के ही इकलौते वैध उम्मीदवार बचने के कारण नाम वापसी का समय बीतते ही उनकी निर्विरोध जीत पर मुहर लग गई।

UP की जगह अब MP से करेंगे संसद में प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश से राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी, जिसका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक है। हरदीप सिंह पुरी इससे पहले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे, जहां उनका कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा था। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के स्थान पर मध्य प्रदेश के रास्ते संसद भेजने का निर्णय लिया, जिसके तहत अब वे अप्रैल 2030 तक राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित सामग्री

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

MP 8 IPS News: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 IPS अफसरों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय भोपाल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IPS अधिकारियों के विभागों में नए सिरे से बदलाव किए गए हैं।

Nov 05, 2026
CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

CM House Meeting: सीएम हाउस में आज होगी आदिवासी मंत्री-सांसद और विधायकों की बैठक

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर मनाए जाने वाले 'जनजातीय गौरव दिवस' और 11 से 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' को...

Nov 05, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026