Breaking News
  • AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए
  • फिर पाकिस्तान पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, 48 घंटे में तीसरा दौरा
  • यूपी का बांदा दुनिया में सबसे गर्म, पारा 47.6°C पहुंचा, 6 शहरों में तापमान 46° पार

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Gwalior Constable Suicide During Video Call

ग्वालियर: वीडियो कॉल पर पत्नी से बात करते कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

ग्वालियर में ड्यूटी के दौरान एसएएफ कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले पत्नी से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।


ग्वालियर वीडियो कॉल पर पत्नी से बात करते कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्पेशल आर्म्ड फोर्स (एसएएफ) की सेकेंड बटालियन में तैनात कॉन्स्टेबल कुलदीप अनुरागी ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वीडियो कॉल पर बात करते चली गोली

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले कुलदीप अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। अचानक फायरिंग की आवाज आने के बाद कॉल कट गई, जिससे परिवार भी घबरा गया। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

ड्यूटी के दौरान मौत

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय कुलदीप अनुरागी मूल रूप से छतरपुर जिले के नौगांव के रहने वाले थे। उनकी ड्यूटी रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक एसएएफ सेकेंड बटालियन के गेट पर लगी थी। सुबह करीब 5 बजे वह मोबाइल पर पत्नी और परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे।इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई। साथी जवान मौके पर पहुंचे तो कुलदीप जमीन पर घायल पड़े थे और पास में उनकी सर्विस राइफल पड़ी हुई थी। गोली उनके सीने में लगी थी।

पत्नी ने कहा- कोई विवाद नहीं हुआ था

मृतक कॉन्स्टेबल की पत्नी प्रियंका अनुरागी ने बताया कि बातचीत के दौरान किसी तरह का विवाद या तनाव नहीं था। उन्होंने सिर्फ इतना पूछा था कि वह घर कब तक आएंगे। इस पर कुलदीप ने कहा था कि सुबह 5 बजे तक पहुंच जाएंगे। इसके कुछ ही देर बाद कॉल कट गई।प्रियंका ने बताया कि बाद में उन्हें परिवार से फोन आया, तब घटना की जानकारी मिली। परिवार का कहना है कि कुलदीप ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, मानसिक स्थिति और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।फिलहाल शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। जवान के साथियों और परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस विभाग जांच में जुटा

इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस और सुरक्षा बलों में बढ़ते मानसिक दबाव और तनाव का मुद्दा चर्चा में आ गया है। लगातार लंबी ड्यूटी, पारिवारिक दूरी और मानसिक तनाव जैसी परिस्थितियों को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं।हाल ही में एक अन्य मामले में हेड कॉन्स्टेबल द्वारा सुसाइड नोट छोड़कर विभागीय प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। ऐसे मामलों ने पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्य परिस्थितियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

 

Related to this topic: