ग्वालियर। बिजली कंपनी के मेंटेनेंस काम के चलते शनिवार को ग्वालियर के नगर संभाग उत्तर में कई इलाकों की बिजली बंद रहेगी। अलग-अलग फीडरों पर सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक अलग-अलग समय में कटौती होगी। कांच मिल, आनंद नगर, मोतीझील, शीतला माता मंदिर और हथियापौर समेत आसपास की कॉलोनियों के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ सकती है।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कहां बंद रहेगी बिजली
कांच मिल सब स्टेशन से जुड़े तिकोनिया फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रेशम मिल, प्रगति नगर, मोतीलाल रोड, कांच मिल और आनंद नगर क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके बाद शीतला माता, औद्योगिक क्षेत्र कांच मिल और कांच मिल फीडर पर दोपहर 12 से 2 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस फीडर से पुरानी रेशम मिल, आनंद नगर, कांच मिल, शीतला माता मंदिर, साकेत नगर, सी ब्लाक, गणपति विहार, मोतीलाल मिल रोड, औद्योगिक क्षेत्र, पंजाब सिंह तोमर वाली गली और कुटी मंदिर के पास का इलाका जुड़ा है।
दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक मोतीझील फीडर
मोतीझील फीडर पर दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे मोतीझील, चंबल कालोनी, शिवनगर, शिवशक्ति नगर, मूर्तिकार पहाड़ी, आनंद नगर सी ब्लॉक, शुक्ला प्लांट और रजमन नगर में सप्लाई बंद रहेगी।
दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक हथियापौर फीडर
आनंद नगर दो बी ब्लॉक और हथियापौर फीडर पर दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान आनंद नगर ए ब्लाक, बी ब्लाक, आनंद नगर चौराहा, कल्ला बाबा की दरगाह, दादा बाड़ी, मेवाती मोहल्ला, हथियापौर और गोविंदपुरा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।