Gwalior PHE Scam: ₹85 करोड़ के घोटाले में 70 से अधिक आरोपियों से पूछताछ करेगी सीबीआई, छह आरोपी

Gwalior PHE Scam: ₹85 करोड़ के घोटाले में 70 से अधिक आरोपियों से पूछताछ करेगी सीबीआई, छह आरोपी हिरासत में

ग्वालियर शहर में पीएचई विभाग संभाग क्रमांक 01 में वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच ₹18.92 करोड़ के फर्जी भुगतान का मामला 27 जुलाई 2023 को प्रकाश में आया है।

By : Anurag Dubey
Gwalior PHE Scam: ₹85 करोड़ के घोटाले में 70 से अधिक आरोपियों से पूछताछ करेगी सीबीआई, छह आरोपी हिरासत में

Gwalior PHE Scam: ग्वालियर। ग्वालियर में पीएचई (लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) विभाग में हुए करीब ₹85 करोड़ के घोटाले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को कुछ अहम सुराग मिले हैं। सुरागों के आधार पर टीम ने गहन पूछताछ शुरू कर दी है और इस घोटाले से जुड़े सप्लायरों और कुछ कर्मचारियों समेत 70 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की संभावना है।

फिलहाल ग्वालियर में क्राइम ब्रांच की जांच में पीएचई को विभिन्न सामान सप्लाई करने वाली 25 फर्म, 45 खाताधारक और कुछ कर्मचारियों की पहचान हुई है। घोटाले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। इस बीच, वित्त के संयुक्त निदेशक ने अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अगले एक सप्ताह में वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

ग्वालियर पीएचई घोटाले के बारे में 

यह घोटाला ग्वालियर के पीएचई विभाग संभाग क्रमांक 01 में वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच ₹18.92 करोड़ के फर्जी भुगतान से उपजा है, जिसका खुलासा 27 जुलाई 2023 को हुआ था। इस मामले में अब तक पीएचई के दो ईई (कार्यपालक अभियंता) समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच पीएचई और ट्रेजरी (वित्त विभाग) की टीमें कर रही हैं।

जांच के दौरान 81 बैंक खातों से 65 खाताधारकों और 9 अधिकारी-कर्मचारियों को किए गए भुगतान का खुलासा हुआ और कार्रवाई के लिए 74 लोगों की सूची पुलिस को सौंपी गई है। अब जांच का दायरा बढ़ाकर वर्ष 2011-12 में किए गए भुगतानों को भी शामिल कर लिया गया है, जिससे यह संदेह बढ़ गया है कि घोटाला ₹84.92 करोड़ तक पहुंच सकता है।

पीएचई विभाग द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने में आनाकानी

भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पुलिस को 2018-19 से 2023-24 तक के बिल, स्वीकृति आदेश और फर्म विवरण की प्रतियों की आवश्यकता है। क्राइम ब्रांच की टीम प्रतिदिन पीएचई कार्यालय के चक्कर लगा रही है, लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें पीएचई विभाग से आवश्यक दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

Loktantra Bachao Yatra Bhopal: भोपाल भाजपा पदयात्रा में दहाड़े जेपी नड्डा और CM मोहन 

राजधानी भोपाल में भाजपा द्वारा लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।

Nov 04, 2026
MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

MLA Nirmala Sapre: बीना विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता और दल-बदल याचिका को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने अहम निर्देश दिया है।

Nov 04, 2026
Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

Dewas Liquor Tragedy: देवास शराब कांड, एक्शन में CM मोहन, बोले कोई समझौता नहीं, लिया बड़ा संकल्प

देवास में अवैध शराब की तस्करी रोकने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले थाना प्रभारी दिलीप पूरी के बलिदान के बाद प्रदेश की मोहन सरकार सख्त हो गई है।

Nov 04, 2026
Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

Dewas Police Encounter: TI हत्याकांड के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, भागने लगे तो चली गोली

देवास में पुलिस ने TI दिलीप पुरी हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भागने की कोशिश में गोली लगने से दोनों घायल हुए और इंदौर भेजे गए।

Nov 04, 2026