Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भारी बारिश और तूफान के कारण दीवार गिरी, चार लोगों की मौत

भारी बारिश और तूफान के कारण दीवार गिरी, चार लोगों की मौत

भारी बारिश और तूफान के कारण दीवार गिरी चार लोगों की मौत

Gwalior News : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में शुक्रवार शाम बारिश से लोगों को राहत मिली लेकिन यही बारिश चार लोगों की मौत का कारण भी बन गई। बताया जा रहा है कि, भारी बारिश और तूफान के कारण एक घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

जेएएच के उप अधीक्षक माखन सिंह माहोर ने कहा, "एक मकान की दीवार गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया लेकिन अब उसकी हालत स्थिर है।"

भारी बारिश और तूफान के कारण एक घर की दूसरी मंजिल की दीवार गिर गई थी। दीवार गिरने के चलते मलबे में पांच लोग दब गए थे। घर के मालिक महेंद्र इंगले समेत चार लोगों की इलाज से पहले ही मौत हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला ग्वालियर के शंकरपुर की नई बस्ती का है। मकान के बगल में दूध डेयरी की दुकान भी थी। दीवार का मलबा इसी डेयरी पर गिरा। तेज बारिश के कारण लोग छिपने के लिए इस डेयरी पर खड़े थे तभी आकाशीय बिजली कड़की और फिर दीवार भरभरा कर गिर गई। 

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्र में बचाव कार्य शुरू किया गया। तेज बारिश के कारण मलबा हटाने में कठिनाई आई। मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Related to this topic: