Breaking News
  • चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को मदद दी थी
  • MP कांग्रेस ने बनाई माइनॉरिटी महिलाओं की अलग फोर्स, प्रोजेक्ट M की लॉन्च
  • बिहार में बिजली-पेड़ गिरने से 9 लोगों की मौत: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में आंधी-बारिश; राजस्थान-एमपी में तापमान 43°C के पार
  • विजय की सरकार बनने पर अब भी पेंच:TVK को 116 विधायकों का समर्थ, आज होने वाली शपथ कैंसिल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

Gwalior Firing Murder Over Staring Dispute

ग्वालियर में ‘घूरने’ पर चली गोलियां: 20 राउंड फायरिंग में युवक की मौत, परिवार गंभीर

ग्वालियर में घूरने के विवाद में 20 राउंड फायरिंग, युवक की मौत। पत्नी और बेटा गंभीर घायल। जानें पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।


ग्वालियर में ‘घूरने’ पर चली गोलियां 20 राउंड फायरिंग में युवक की मौत परिवार गंभीर

AI इमेज |

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी में मंगलवार रात ‘घूरकर देखने’ की बात पर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष ने छत पर चढ़कर करीब 20 राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पुलिस के अनुसार मृतक रमेश कुशवाह उर्फ पप्पू बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के घर के सामने ‘घूरकर देखने’ की बात को लेकर कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। विवाद के दौरान आरोपियों अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपालने रायफल निकाल ली। इसके बाद वे छत पर चढ़ गए और वहां से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दरवाजे पर लगी गोली, मौके पर मौत

फायरिंग शुरू होते ही रमेश अपने घर की ओर भागा, लेकिन दरवाजे तक पहुंचने से पहले ही उसे गोली लग गई।गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार और इलाके में शोक की लहर फैल गई। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई रमेश की पत्नी पुष्पा और उसका बेटा भी गोलीबारी की चपेट में आ गए।दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुरानी रंजिश बनी बड़ी वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं और करीब पांच साल पहले खुरैरी इलाके में आकर बसे थे।पड़ोसी होने के बावजूद इनके बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का कारण बनी।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना के बाद बड़ा गांव खुरैरी में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

 

Related to this topic: