Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

मोहन कैबिनेट में आएगी बस परिवहन नीति…

मोहन कैबिनेट में आएगी बस परिवहन नीति…

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र की बस सेवा शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं।

मोहन कैबिनेट में आएगी बस परिवहन नीति…

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र की बस सेवा शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। इसके परिपालन में परिवहन विभाग ने 'मप्र यात्री परिवहन बस सेवा’ नीति तैयार कर ली है। जिसे बुधवार को विधानसभा में होने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल सकती है। 

परिवहन विभाग ने नीति के जरिए बस संचालन के लिए प्रदेश में 7 संभागीय कंपनी एवं एक राज्य स्तरीय कंपनी के गठन एवं 100 करोड़ के बजट की मांग की है। परिवहन नीति का प्रारूप पिछले महीने ही तैयार हो चुका था, लेकिन कैबिनेट से मंजूरी नहीं मिल पाई है।

एक बस नहीं खरीदेगी सरकार

परिवहन विभाग ने बस परिवहन नीति तैयार करने से पहले सार्वजनिक सब प्रणाली का संचालन कर रहे दूसरे राज्य गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, हरियाणा समेत उड़ीसा की नई नीति का अध्ययन किया है। 

बस संचालन करने वाले लगभग सभी राज्यों की बस परिवहन सेवा घाटे में चली है। मप्र में बस परिवहन नीति के तहत सरकार एक बस नहीं खरीदेगी। पीपीपी मोड पर बसों का संचालन होगा। संभागीय स्तर पर संभागीय कंपनी निगरानी करेंगी। जबकि राज्य स्तर पर प्रदेश स्तरीय कंपनी द्वारा निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि बस नीति में ईवी बसों को भी तबज्जो दी गई है। यानी फ्रीक्विंसी में ईवी बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

Related to this topic: