Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

Adulterated Mawa Seized in Gorakhpur

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती, 15 क्विंटल मिलावटी मावा और 10 क्विंटल फफूंद लगी सोनपापड़ी नष्ट

गोरखपुर में होली से पहले खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त और 10 क्विंटल फफूंद लगी एक्सपायरी सोनपापड़ी नष्ट कराई गई। अधिकारियों ने रिसाइकल कर बाजार में बेचने की आशंका जताई।


होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती 15 क्विंटल मिलावटी मावा और 10 क्विंटल फफूंद लगी सोनपापड़ी नष्ट

adulterated mawa seized in gorakhpur |

गोरखपुरः रंगों का सबसे बड़ा त्योहार होली करीब है। ऐसे में बाजारों में मिठाइयों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती मांग के चलते मिलावटखोर भी सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन इस बार गोरखपुर में खाद्य विभाग ने त्योहार से पहले ही सख्त रुख अपना लिया है। शहर और आसपास के इलाकों में की गई ताबड़तोड़ छापेमारी में 15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त किया गया। वहीं, 10 क्विंटल फफूंद लगी एक्सपायरी सोनपापड़ी बरामद कर मौके पर ही नष्ट करा दी गई।

तीन टीमों की लगातार छापेमारी

जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गईं। ये टीमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फैक्ट्री और दुकानों पर लगातार जांच कर रही हैं। राजघाट क्षेत्र के हार्वर्ड बंधा के पास स्थित एक फैक्ट्री में जब टीम पहुंची तो चौंकाने वाला नजारा था। 

फैक्ट्री में करीब 10 क्विंटल फफूंदी लगी एक्सपायरी सोनपापड़ी और लड्डू बनाने की बूंदी बरामद हुई। अधिकारियों के मुताबिक यह माल दुकानों से वापस आया हुआ था। स्थिति देखते हुए इसे जांच के लिए भेजने के बजाय तुरंत नष्ट करा दिया गया।

रिसाइकल कर फिर बेचने की तैयारी?

अधिकारियों को आशंका है कि इस एक्सपायरी मिठाई को रिसाइकल कर दोबारा तैयार किया जाता और फिर बाजार में सप्लाई कर दिया जाता। त्योहार के समय ज्यादा मांग का फायदा उठाने की कोशिश थी, लेकिन छापेमारी ने पूरी योजना पर पानी फेर दिया। टीम ने कैंपियरगंज क्षेत्र से करीब 6 क्विंटल लड्डू बनाने की सामग्री जिसमें बूंदी, सूजी और मैदा भी बरामद कर नष्ट कराई।

15 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त

कार्रवाई के दौरान खोवा मंडी से 15 क्विंटल मिलावटी मावा भी पकड़ा गया। इसे भी तत्काल प्रभाव से नष्ट करा दिया गया। डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पॉइजनिंग के अलावा लीवर और किडनी पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

त्योहार से पहले चेतावनी

होली जैसे बड़े त्योहार में मिठाई की खपत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई साफ संदेश है कि मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि संदिग्ध मिठाई या खाद्य सामग्री की जानकारी तुरंत विभाग को दें। क्योंकि त्योहार की मिठास, मिलावट से कड़वी नहीं होनी चाहिए।

Related to this topic: