Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

IIITDM जबलपुर के हॉस्टल की छात्रा बनाती थी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो, बड़ी गैंग का हाथ ह

IIITDM जबलपुर के हॉस्टल की छात्रा बनाती थी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो, बड़ी गैंग का हाथ होने की आशंका

iiitdm जबलपुर के हॉस्टल की छात्रा बनाती थी लड़कियों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बड़ी गैंग का हाथ होने की आशंका

मध्यप्रदेश। IIITDM जबलपुर के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाने की खबर सामने आई है। वीडियो बनाने का आरोप हॉस्टल में रहने वाली लड़की पर है। वह दो साल से छात्रों के नहाते हुए न्यूड वीडियो बनाती थी। इस मामले में जांच के लिए एक हाईलेवल कमेटी का गठन किया गया है हुए आरोपी लड़की हिरासत में है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान IIITDM जबलपुर के हॉस्टल में एक लड़की ने अपने साथ की लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बना लिए। आरोपी लड़की बीटेक CSE सेकंड ईयर की छात्र है। बीते दो साल से आरोपी लड़की ने कई लड़कियों के वीडियो बनाए हैं।

बताया जा रहा है कि, आरोपी लड़की, दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को ये न्यूड वीडियो भेजा करती थी। इस बात को खुद आरोपी लड़की ने कबूल किया है। अब यह जाँच का विषय बन गया है की कहीं इस कांड के पीछे किसी बड़ी गैंग का हाथ तो नहीं। पीड़ित छात्राओं ने खमरिया थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। न्यूड वीडियो बनाए जाने की खबर के बाद राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान IIITDM जबलपुर का मैनेजमेंट सख्ते में है।

वार्डन द्वारा लड़की की पहचान की गई। क्योंकि यह मामला अति संवेदनशील है इसलिए इस मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में 4 लोग शामिल हैं। प्रबंधन ने जांच से पहले कुछ भी कहने से इंकार किया है।

Related to this topic: