Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

KFC के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी - दर्ज हुई FIR, कई कार्यकर्ता हिरासत में

KFC के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी - दर्ज हुई FIR, कई कार्यकर्ता हिरासत में

kfc के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी - दर्ज हुई fir कई कार्यकर्ता हिरासत में

गाजियाबाद। KFC पर दबाव बनाकर शटर बंद करवाने वाले अब पुलिस की रडार पर हैं। सावन में मांस परोसने के विरोध में कुछ लोगों ने केएफसी के बाहर प्रदर्शन किया था। शटर बंद करवाने वाले हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर अब FIR दर्ज हो चुकी है। पुलिस ने कई लोगों को कस्टडी में लिया है और पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित वसुंधरा इलाके में सावन के महीने में खुले KFC रेस्टोरेंट को लेकर हिंदू रक्षा दल ने विरोध जताया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबरन रेस्टोरेंट का शटर बंद कराया और कर्मचारियों को धमकाया। बताया गया कि, पुलिस मौजूद होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी दिखाई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

केएफसी का शटर बंद करवाते हुए संगठन के लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस - प्रशासन ने KFC जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनी पर दबाव बनाने की घटना को गंभीरता से लिया।

हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी भइया ने कहा कि, आप लोगों को KFC और Nazeer ये बड़े अच्छे लगते हैं। आपको शर्म नहीं आती है आप हिंदू की तो रक्षा अपने प्रदेश में नहीं कर पा रहे हैं। आपको उत्तर प्रदेश की बहुत चिंता है। आपको मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य हिंदू रक्षा दल के योद्धा करेंगे सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे। अगर हमारे योद्धाओं पर मुकदमे हुए तो हम लड़ेंगे। हम पीछे नहीं हटेंगे।