Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

इंजीनियर बहू ने मां के साथ मिलकर सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

इंजीनियर बहू ने मां के साथ मिलकर सास को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

इंजीनियर बहू ने मां के साथ मिलकर सास को बेरहमी से पीटा वीडियो वायरल

उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी मां को बुलाकर सास की पिटाई कर दी। सास को पीटते हुए बहु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि, आखिर कोई बहु इतनी क्रूर कैसे हो सकती है।

बताया जा रहा है कि, इस इंजिनियर बहु का नाम आकांक्षा है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वहीं आकांक्षा की सास दिल्ली सेंट्रल स्कूल के रिटायर्ड टीचर की पत्नी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन जिस तरह से बहु ने अपनी मां के साथ मिलकर सास को पीटा है वह हैरान करने वाला है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सास बार - बार खुद को बचाने का प्रयास रही है लेकिन उसकी बहु निर्ममता से कभी उसे लातें मार रही है तो कभी उसके बाल पकड़कर उसे थप्पड़ जड़ रही है। इस मारपिटाई में आकांक्षा का साथ उसकी मां ने भी दिया। अपनी बेटी को गलत करने से रोकने की बजाए वह यह सब मूकदर्शक बनकर देखती रहीं।

आकांक्षा के पति का नाम अंतरिक्ष है। दोनों की शादी को करीब ढाई साल हुई हैं। आकांक्षा की सास का आरोप है कि, मामला 1 जुलाई का है लेकिन क्योंकि आकांक्षा के पिता सब इंस्पेक्टर हैं इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही।

सास के साथ मारपीट करती बहु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद आकांक्षा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Related to this topic: