Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की दर्दना

गाजियाबाद में ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की दर्दनाक मौत

गाजियाबाद में acp कार्यालय की छत गिरी मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की दर्दनाक मौत

UP Cop Killed After Office Roof Collapses In Ghaziabad : उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के ACP अंकुर विहार कार्यालय की छत गिर गई। इस हादसे में 58 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शनिवार -रविवार की दरमियानी देर रात हुआ है। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। मृतक वीरेंद्र मिश्रा ACP कार्यालय में पेशकार के रूप में तैनात थे और घटना के समय कार्यालय में ही सो रहे थे। 

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के दौरान ACP अंकुर विहार कार्यालय के एक कमरे की छत अचानक ढह गई। उस समय सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा वहां सो रहे थे। छत का मलबा उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार सुबह जब अन्य पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग कार्यालय पहुंचे, तो उन्होंने मलबे में दबे वीरेंद्र मिश्रा को निकाला, लेकिन तब तक सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जर्जर भवनों पर सवाल

ACP अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि तेज बारिश के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और जांच में यह पता लगाया जाएगा कि भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद वहां सरकारी कार्य क्यों चल रहा था।

रविवार सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग एसीपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला। एसीपी ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवगत कर दिया गया है।

बता दें कि, इससे पहले बीते 15 मई को तुलसी निकेतन में एक बालकनी के गिरने से दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने 418 करोड़ रुपये की लागत से 2,000 से अधिक फ्लैटों के पुनर्विकास की योजना बनाई थी।  


Related to this topic: