Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

जिनेवा में भारत की आवाज़- डिजिटल युग हर बच्चे के लिए अवसरों का स्रोत बने : डॉ. सुमेर सिंह सोलंक

जिनेवा में भारत की आवाज़- डिजिटल युग हर बच्चे के लिए अवसरों का स्रोत बने : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

जिनेवा में भारत की आवाज़- डिजिटल युग हर बच्चे के लिए अवसरों का स्रोत बने  डॉ सुमेर सिंह सोलंकी

बच्चों को ऑनलाइन व ऑफलाइन सुरक्षित रखने को प्रतिबद्ध है भारत सरकार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिनेवा में आयोजित अंतर संसदीय संघ के 151 वें सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 'डिजिटल वातावरण में बच्चों के अधिकार' विषय पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही स्थितियों में सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी राष्ट्रों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि डिजिटल युग बच्चों के लिए अवसरों का स्रोत बने, डर का नहीं। डॉ. सोलंकी ने द्विपक्षीय वार्ताओं सहित बाल सुरक्षा, एआई और गोद लेने के कानूनों पर भारत का पक्ष रखा। इसके साथ ही डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भारत-बेलारूस और भारत-यूक्रेन के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत बनाने संबंधी द्विपक्षीय चर्चाओं में शामिल हुए।

डिजिटल वातावरण में बच्चों के अधिकार विषय पर भारत का दृष्टिकोण

डिजिटल युग में बच्चों के अधिकारों पर रखी भारत की बातः भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने डिजिटल वातावरण में बच्चों के अधिकार विषय पर भारत का दृष्टिकोण रखते हुए कहा कि भारत के मजबूत कानून, जैसे पॉक्सो एक्ट-2012 आईटी एक्ट-2000 और भारतीय न्याय संहिता-2023 बच्चों को साइबर अपराधों से बचाने के लिए प्रभावी हैं। भारत सरकार ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की स्थापना की है और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल व टोल-फ्री हेल्पलाइन-1930 के माध्यम से कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध की रिपोर्ट कर सकता है।

साझा किया भारत का एआई फॉर ऑल विजन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने 'संसद में एआई' विषय पर आयोजित कार्यशाला में भारत का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत का एआई विजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' तथा 'सभी के लिए एआई' की राष्ट्रीय रणनीति पर आधारित है। उन्होंने भारत को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जीपीएआई) के संस्थापक सदस्य और जी-20 की अध्यक्षता के दौरान एआई पर वैश्विक सहमति बनाने वाले देश के रूप में प्रस्तुत किया।

Related to this topic: