Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कानों में गायत्री मंत्र, फिर माथे को चूमा, शिवराज ने अपनी पोती का ऐसे किया स्वागत, चेहरा देखते

कानों में गायत्री मंत्र, फिर माथे को चूमा, शिवराज ने अपनी पोती का ऐसे किया स्वागत, चेहरा देखते ही पिता ने रखा नाम

Shivraj Singh Chauhan: शिवराज सिंह चौहान दादा बन गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की पत्नी अमानत सिंह ने बेटी को जन्म दिया है।

कानों में गायत्री मंत्र फिर माथे को चूमा शिवराज ने अपनी पोती का ऐसे किया स्वागत चेहरा देखते ही पिता ने रखा नाम

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में खुशी का माहौल है। शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान पिता बन गए हैं। उनकी बड़ी बहू अमानत ने बेटी को जन्म दिया है। कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत की शादी मार्च 2025 में हुई थी। दादा बनने की खुशी में शिवराज सिंह चौहान काफी खुश दिखाई दिए। शिवराज सिंह चौहान ने जैसे ही अपनी पोती को देखा वह खुशी से झूम उठे। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोती के कान में सबसे पहले गायत्री मंत्र बोला। उसके बाद पोती का माथा चूम लिया। वहीं, उनकी पत्नी साधान सिंह की खुशी देखने लायक थी। वह काफी खुश नजर आईं।

चेहरा देखते ही रखा नाम

डॉक्टर जब बच्ची को लेकर बाहर आईं तो सबसे पहले उसने बच्ची को उसके पिता कार्तिकेय सिंह की गोद में सौंपा। कार्तिकेय सिंह अपनी बेटी को देखकर भावुक हो गए। उन्होंने बेटी को देखते ही कहा- इला आ गई है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम इला रखा है। इस दौरान साधना सिंह ने कहा कि बेबी के कान में गायत्री मंत्र बोलो। बच्ची का वजन 2.4 किलो बताया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बेटी और उसकी मां दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। अनानत को दिल्ली स्थिति एम्स में भर्ती किया गया था। दादा बनने की खुशी सबसे पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया से शेयर की।

कार्तिकेय की राजनीति में रुचि

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय की राजनीति में रुचि है। वह पिता की विधानसभा सीट और लोकसभा सीट पर एक्टिव रहते हैं। वहीं, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की राजनीति में कोई रुचि नहीं है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की शादी एक साथ 2025 में हुई थी। कुणाल खुद का कारोबार करते हैं।

Related to this topic: